Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी के दिन थकान से काजोल की हो गई थी ऐसी हालत, अजय देवगन से कर दी थी ये डिमांड

Ajay Devgn Demands When Got Married To Kajol: काजोल और अजय देवगन की शादी साल 1999 में हुई थी. अब काजोल और अजय देवगन दो बच्चों के माता पिता हैं. न्यासा और युग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. काजोल अक्सर अपने परिवार और बच्चों की बातें करती दिखती हैं. वहीं इस बार काजोल अपनी शादी को लेकर किस्से सुनाती दिखीं.

जब शादी के बीच काजोल अजय से करने लगीं ऐसी डिमांड
कर्ली टेल्स के मुताबिक, ट्रायल एक्ट्रेस काजोल ने बताया कि उनकी शादी कैसे हुई थी. हालांकि काजोल ने ये भी कहा कि वह बहुत रिलैक्स ब्राइड के तौर पर रही थीं. काजोल ने बयां किया कि उन्हें अपनी शादी का कोई स्ट्रेस नहीं था. हालांकि वे अपनी शादी में काफी रेस्टलेस हो गई थीं. काजोल की शादी काफी लंबी चली थी इस वजह से वे काफी थक गई थीं. ऐसे में अजय देवगन को कोहनी मारकर काजोल ने कहा था कि ‘पंडित जी को बोलो ना कि जल्दी करो यार’.

काजोल ने बताया- ‘जब हमारी शादी हो रही थी तब मैंने अजय को कहा कि पंडित जी से कहो ना कि जल्दी करें. वह बहुत वक्त ले रहे थे. हमारी शादी दो कस्टम्स के हिसाब से होनी थीं. हमने महाराष्ट्रियन तरह से और फिर सात फेरे लेकर शादी की थी. ऐसे में मैं बैठ बैठ कर थक गई थी. तो उस वक्त तो बस मैं यही चाह रही थी कि कब उठूं.’

 

अपनी शादी में स्ट्रेस्ड नहीं थीं काजोल
काजोल ने ये भी बताया कि वह अपनी शादी में स्ट्रेस्ड क्यों नहीं थीं. काजोल ने कहा- सारी देखभाल करने के लिए फैमिली और मेरी सिस्टर थीं. सब अरेंजमेंट्स उन्होंने किये. मेरी पूरी फैमिली स्ट्रेस में थी. वह ही सब कुछ ऑर्गनाइज कर रहे थे. वहीं मैं तो बस अपने मेकअप के लिए बैठ गई थी. मेरा मेकअप मिक्की कॉन्ट्रैकटर ने किया था.’

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.