Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा, गहनों में लदी नजर आईं एक्टर की पत्नी लिन लैशराम, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उन्होंने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी कर ली है. लिन लैशराम मणिपुरी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर की परंपरा में शादी है. इन दोनों की शादी की पहली तस्वीरें भी आ चुकी हैं. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में लिन लैशराम गहनों में लदी दिखाई दे रही हैं. जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

तस्वीरों में व्हाइट कुर्ता और धोती में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने इसके साथ मणिपुर पगड़ी पहनी हुई है. जबकि लिन लैशराम सिर से लेकर गले तक खूबसूरत गहनों में दिखाई दे रही हैं. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी की तस्वीरों को बॉलीवुड बबल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. यह कपल सोमवार 27 नवंबर को मणिपुर पहुंचे. इम्फाल पूर्वी जिले के हिंगांग में एक मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए, हुड्डा ने कहा, “मणिपुर के लिए शांति, दुनिया में हर जगह शांति और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी” यह पूछे जाने पर कि क्या 29 नवंबर की शादी में कोई दूसरे बॉलीवुड स्टार भी शामिल होंगे. इस पर रणदीप ने कहा, “यहां सिर्फ मैं हूं”.

अपनी गर्लफ्रेंड मणिपुरी मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम से शादी करने के लिए इंफाल पहुंचने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने कहा, “मैं एक खुशहाल भविष्य, मणिपुर और दुनिया में हर जगह शांति, एक खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.” बाद में शाम को दोनों पूजा करने के लिए श्री गोविंदजी मंदिर गए. शनिवार को 47 साल के रणदीप और लिन ने इंस्टाग्राम पर अपने गृहनगर में अपनी शादी के बारे में डिटेल्स भी शेयर कीं. मणिपुर में शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन होगा.

“महाभारत से इंस्पायर होते हुए जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी. हम अपने परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं. हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को होगी”. इम्फाल, मणिपुर, उसके बाद मुंबई में रिसेप्शन. जैसा कि हम इस सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं जिसके लिए हम हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे.” दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में थे. 37 वर्षीय लिन एक मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेस वुमेन हैं. लिन ‘मैरी कॉम’, ‘रंगून’ और हाल ही में जाने जान जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हुडा आखिरी बार फिल्म ‘सार्जेंट’ में नजर आए थे. उनकी आने वाली फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.