Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी के बाद भी इंटिमेट सीन्स देने से नहीं कतराए ये सितारे, एक ने तो बेटी होने के बाद भी नहीं किया परहेज!

Stars Kissing Scenes After Marriage– कई बार फिल्मों को हिट कराने और मसाला डालने के लिए स्टार्स किसिंग और इंटीमेट सीन्स कर लेते है। लेकिन कई बार इंडस्ट्री में ये भी कहा जाता है कि शादी के बाद कुछ बंधन हो जाते हैं और लोग किसिंग सीन नहीं कर पाते हैं।

लेकिन इस आर्टिकल में हम उन एक्टर्स और एक्ट्रेस के नाम और तस्वीरें दिखाने वाले हैं जो कि शादी के बाद भी किसिंग और इंटिमेट सीन्स को लेकर खबरों में रहे है। इन सितारों ने बिना किसी परवाह के फिल्म में ऐसे सीन्स दिए हैं। कुछ सितारों ने तो हाल ही में बोल्ड सीन्स देकर सुर्खियां बटोर ली हैं। आइए डालते हैं इन सितारों पर एक नजर.

 

रणबीर कपूर

साल भर पहले आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर ने सात फेरे लिए थे। इस वक्त उनके बोल्ड सीन्स को लेकर चर्चा है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई उनकी धमाकेदार फिल्म एनिमल में उन्होने रश्मिका मंदाना के साथ जमकर किसिंग और बोल्ड सीन्स दिए हैं। शादी के बाद भी रणबीर कपूर इससे परहेज नहीं कर रहे हैं।

रणवीर सिंह

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह का किरदार काफी पसंद किया गया था। उन्होने इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ जमकर किसिंग सीन दिए थे। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को अपना हमसफर बनाया है और लगातार खबरों का हिस्सा हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

आप सभी ने ऐ दिन है मुश्किल तो देखी ही होगी.. इस फिल्म ऐश्वर्या राय ने चौंकाया था। मां बनने के बाद भी वो इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन्स दे रहीं थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो आज भी तेजी से वायरल होते हैं।

 

दीपिका पादुकोण

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद फिल्म गहराइयां में कमाल के सीन्स दिए थे। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इस फिल्म में दीपिका के कुछ किसिंग सीन्स थे। इन सीन्स को लोगों के द्वारा काफी सराहा गया था।

 

आलिया भट्ट

रणबीर कपूर को अपना हमसफर बनाने के बाद भी आलिया भट्ट ने किसी तरह का कोई गुरेज नहीं किया। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्होने रणवीर सिंह को किस किया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.