Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी के 2 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं आलिया भट्ट, लोगों जमकर लिए मजे, देखें मीम्स

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. दोनों की जिंदगी में नन्हा मेहमान आने वाला है. इस बात का ऐलान आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सोमवार को किया था. आलिया ने अस्पताल में सोनोग्राफी करवाते हुए फोटो शेयर की थी. इस फोटो में रणबीर कपूर उनके साथ बैठे थे. पोस्ट के कैप्शन में आलिया ने लिखा कि उनका बच्चा जल्द ही आ रहा है.

वायरल हुए मजेदार मीम्स

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस खुशी भरी फोटो को वायरल होते देर नहीं लगी. चंद मिनटों में देशभर में दोनों ट्रेंड कर रहे थे और हर तरफ आलिया की प्रेग्नेंसी पर चर्चा हो रही थी. फैंस दोनों की खुशी में खुश थे, तो ट्रोल्स दोनों को जज कर रहे थे. लेकिन हमेशा की तरह यह दिन सबसे अच्छा मीमर्स के लिए रहा. आलिया और रणबीर के ऊपर ढेरों मीम्स बनाए गए, जिन्होंने लोगों को खूब हंसाया.

मीमर्स ने दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ को भी नहीं छोड़ा. आलिया और रणबीर के साथ दोनों एक्ट्रेसेज से भी चुटकी ली गई. मीमर्स ने रणबीर कपूर को हार्दिक पांड्या से भी फास्ट बताया तो कुछ ने तैमूर के फेम पर आंच आने की बात की. एक से बढ़कर एक फनी मीम सोशल मीडिया पर देखने को मिले. कुछ बेस्ट मीम्स हम आपके लिए लेकर आए हैं, डालिए इनपर एक नजर.

 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी. इस शादी में दोनों के परिवार शामिल हुए थे. दोनों ने एक प्राइवेट रिसेप्शन का आयोजन भी किया था, जिसमें करण जौहर और शाहरुख खान संग अन्य बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. अब शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है, साथ ही खुश भी कर दिया है. नीतू कपूर, महेश भट्ट संग फिलहाल भट्ट और कपूर परिवार में बेहद खुशी का माहौल है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.