Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादी से पहले वायरल हुई थी Sonakshi Sinha की वेडिंग फोटो, फैन्स ने खुराफाती दिमाग चला जहीर इकबाल की जगह इस सुपरस्टार को बनाया दूल्हा

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून के दिन अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल संग शादी करने वाली हैं। शादी की सभी तैयारियां दोनों परिवारों ने मिलकर शुरू कर दी हैं। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको फैन्स द्वारा एडिट की गई एक फोटो से रूबरू कराने जा रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। जहीर की दुल्हन बनने से पहले ही फैन्स ने अपना खुराफाती दिमाग चलाकर सोनाक्षी सिन्हा की शादी इंडस्ट्री के एक बड़े सुपरस्टार के साथ करा दी थी। आइए जानिए पूरा सच…

23 जून को लेने वाले हैं सात फेरे

02 / 00

23 जून को लेने वाले हैं सात फेरे

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून के दिन एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं। जहीर संग होने जा रही सोनाक्षी की शादी से पहले उनकी फोटो संग फैन्स ने एडिट करके इंटरनेट पर वायरल करा दी थी। आइए देखें वो फोटो.

सगाई की फोटो ने मचा दिया था हंगामा

03 / 00

सगाई की फोटो ने मचा दिया था हंगामा

फैन्स ने सोनाक्षी सिन्हा की सगाई सलमान खान से करा दी थी। इस एडिटेड फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। कईयों ने तो इस फोटो को देखने के बाद सच मान लिया था कि सलमान और सोनाक्षी ने सगाई कर ली है।

सगाई के बाद शादी की फोटो हुई थी वायरल

04 / 00

सगाई के बाद शादी की फोटो हुई थी वायरल

सगाई की फोटो एडिट करने के बाद फैन्स ने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की शादी करा दी थी। बता दें फैन्स ने वरुण धवन और नताशा की शादी की पिक्चर के साथ छेड़खानी कर इसमें सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा लगा दिया था। फोटो काफी वायरल हुई थी।

शादी की तैयारियां जोरों-जोरों से हुईं शुरू

05 / 00

शादी की तैयारियां जोरों-जोरों से हुईं शुरू

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की सारी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 20 जून को सोनाक्षी की हल्दी सेरेमनी होनी थी।

होने वाले दामाद से मिले शत्रुघ्न सिन्हा

06 / 00

होने वाले दामाद से मिले शत्रुघ्न सिन्हा

बीती रात मुंबई में शत्रुघ्न सिन्हा को होने वाले दामाद के साथ देखा गया। दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दिए। इस फोटो के बाद एक बात तो तय है कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी की शादी में शामिल होंगे।

7 सालों से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट

07 / 00

7 सालों से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लगभग 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने इतने सालों के बाद अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला किया है।

शादी में शामिल होंगे परिवार के लोग और करीबी दोस्त

08 / 00

शादी में शामिल होंगे परिवार के लोग और करीबी दोस्त

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। मेहमानों की लिस्ट तैयार हो चुकी है और सभी को न्योता भी जा चुका है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.