Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

”शाहरुख खान अगर भाजपा में शामिल हो जाएं, तो ड्रग्स शक्कर बन जाएगा”

महाराष्ट्र (Maharahtra) के मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने

क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ जब्त होने के मामले (Mumbai Cruise Drugs Case) में शनिवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान भगवा पार्टी में शामिल हो जाएं तो ‘मादक पदार्थ शक्कर’ बन जाएंगे. गौरतलब है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं.

Maharashtra: Ncp Minister Chhagan Bhujbal Says Sugar Powder Will Become  Drugs If Shahrukh Khan Joins Bjp - महाराष्ट्र : राकांपा मंत्री छगन भुजबल ने  कहा- शाहरूख खान के भाजपा में शामिल होनेभुजबल ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह में मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की गई थी, लेकिन इस मामले की जांच करने के बजाय, एक केंद्रीय एजेंसी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो शाहरुख खान के पीछे पड़ी है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने चुटकी लेते हुए कहा, ”अगर शाहरुख खान भाजपा में शामिल हो जाएं तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे.”

यहां समता परिषद-राकांपा के एक कार्यक्रम में भुजबल ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी कोटे पर एक अध्यादेश पारित कराया था, लेकिन भाजपा के एक पदाधिकारी ने इसे अदालत में चुनौती दे दी. उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के खिलाफ है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.