Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये 6 अभिनेत्रियां अब इस दुनिया में नहीं हैं

बॉलीवुड की फिल्मों को शानदार बनाती है अभिनेताओं के बीच की खूबसूरत केमिस्ट्री, वही कई फेमस ऑन-स्क्रीन जोड़ियां फैंस के दिलों में खास जगह बनाने में कायम दिखते हैं। हम फिल्मों में कई तरह के केमिस्ट्री देखते है, हर रिश्ते में इसकी जरूरत होती है, मां बेटे का रिश्ता हो, दादी पोते का हो, या हीरो या हीरोइन का। आज हम बात कर रहे है, बॉलीवुड के बादशाह और किंग ऑफ़ रोमांस शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी 6 अभिनेत्रीयों के बारे में, जो अब इस दुनिया में नहीं है, जिनको लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया था।

श्रीदेवी

श्रीदेवी और शाहरुख खान दो फिल्मों में साथ दिखे थे, पहली फिल्म थी साल 1996 की “आर्मी” जिसमे श्रीदेवी लीड रोल में थी और शाहरुख का महज गेस्ट रोल था। वही इन दोनो की दूसरी फिल्म थी “जीरो”, इस फिल्म में श्रीदेवी का एक छोटा सा रोल था, लेकिन हैरानी की बात यह है कि, इस फिल्म से रिलीज से पहले ही श्रीदेवी की अचानक मौत हो गई थी।

दिव्या भारती

दिव्या भारती को शाहरुख़ खान के साथ सुपरहिट फिल्म “दीवाना” में देखा गया था, जिसमे उनका अहम भूमिका था। इस फिल्म में दिव्या का किरदार शाहरुख़ से भी ज्यादा पसंद किया गया था। उस समय की सबसे खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेसों में जाने जानें वाली दिव्या का मात्र 22 साल की उम्र में दुनिया छोड़ जाने के कारण से ज्यादा दिनों तक वे सफलता नहीं देख पाईं थी।

रीमा लागू

अपने समय की बेहतरीन अदाकारो में से एक रीमा लागू जिनको ज्यादातर मां के रोल में देखा गया था, की मृत्यु 2017 में ही हो गई थी। इनको शाहरुख के साथ “कुछ कुछ होता है” , “यस बॉस” और “कल हो ना हो” जैसी बेहतरीन फिल्मों में साथ देखा गया था।

सुधा शिवपुरी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से लोकप्रिय हुई ऐक्ट्रेस सुधा शिवपुरी ने साल 2015 में 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इनको शाहरुख खान के साथ फिल्म “माया मेमसाब” में देखा गया था।

जोहरा सहगल

शाहरुख खान की फिल्म “कभी खुशी कभी गम”, “दिल से”, “कल हो ना हो” जैसी फिल्मों में उनकी दादी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री जोहरा सहगल ने साल 2014 में इस दुनिया छोड़ दिया था।

रसिका जोशी

अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर रसिका जोशी को शाहरुख खान के साथ बिल्लू बार्बर और स्वेदश जैसी फिल्मों में देखा गया था। इन दोनो फिल्मों में इनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। वही 7 जुलाई साल 2011 को इस अभिनेत्री ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.