Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख खान को देख रो पड़ी सायरा बानों, बेटे ने ऐसे दिया दिलासा, भावुक कर देंगी तस्वीरें

दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के निधन ने फैंस को बड़ा सदमा दिया है, वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो तो पूरी तरह टूट ही गई हैं।

इस मुश्किल घड़ी में कई लोग सायरा को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच उनका सहारा बनकर सामने आए हैं अभिनेता शाहरुख खान, जिन्हें दिलीप कुमार अपने बेटे की तरह ही मानते थे। वहीं, दिलीप साहब के जाने के बाद शाहरुख, बेटे की जिम्मेदारी निभाते हुए उनके अंतिम दर्शन पर गम में डूबी सायरा बानो के पास जाकर बैठ गए। बेहद भावुक करने देने वाले इस लम्हे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन पर बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां पहुंच रही हैं। इस दौरान कई लोगों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। वहीं, दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन पर उनकी पत्नी सायरा बानो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। उनके चहरे पर दर्द साफ झलक रहा है, वहीं ऐसे में हर कोई उन्हें हिम्मत देने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसी ही कुछ प्रयास अभिनेता शाहरुख खान भी करते दिखे, हाल ही में सामने आई तस्वीरों में शाहरुख खान सायरा के बगल में बैठकर उन्हें दिलासा दे रहे हैं और सायरा आंखें बंद किए दर्द को छुपाने की लाख कोशिशें कर रही हैं। यहां देखें इस भावुक लम्हे की तस्वीरें-

निभाया बेटे का फर्ज
बता दें कि दिलीप कुमार और सायरा बानो, शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे। शाहरुख भी कई मौकों पर बेटे का फर्ज निभाते नजर आए हैं। वहीं, आज दिलीप कुमार को खो देने का गम छुपाते हुए उन्होंने सायरा को हिम्मत देकर एक बेटे की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.