Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख’-गौरी की सुहागरात हेमा मालिनी ने कर दी थी बर्बाद, मच्छरों के बीच गुजारी थी पूरी रात

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को ‘किंग खान’(King Khan) के नाम से भी जाना जाता है,

लेकिन एक समय ऐसा था जब किंग खान की सुहागरात केवल हेमा मालिनी (Hema Malini) के एक फोन कॉल से बिगड़ गई थी। शाहरुख और गौरी खान (Gauri Khan) की सुहागरात खराब होने का कारण धर्मेंद्र (Dharmendra) की पत्नी हेमा मालिनी कैसे बनी थीं, आइए बताएं।


शाहरुख को जब गौरी से प्यार हुआ तब वह सिर्फ 18 साल की थीं और शाहरुख उन दिनों कोई अभिनेता भी नहीं थे। गौरी जब शाहरुख से मिली थी तब वह मॉडल थीं। मॉडलिंग के सिलसिले में वह दिल्ली से मुंबई चली आईं तो शाहरुख भी पीछे चले आए थे।

दोनों ने बहुत मुश्किलों के बाद 25 अक्टूबर, 1991 को अपनी शादी की थी और शादी के समय शाहरुख अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म “दिल आशना है” में काम कर रहे थे।

ये फिल्म हेमा मालिनी के डायरेक्शन में बन रही थी। शादी के बाद सीधे शाहरुख अपनी शूटिंग पर चले आए थे। शाहरुख अपने दोस्त के साथ उन दिनों रहा करते थे।


शाहरुख और गौरी ने अपनी सुहागरात के लिए एक होटल बुक किया था। शाहरुख शूटिंग करन के बाद जब अपने होटल पहुंचे तभी हेमा मालिनी का फोन उनके पास आया।

हेमा ने कहा कि वह उनसे तुंरत मिलना चाहती हैं। शाहरुख अपनी पत्नी गौरी के साथ सेट पर पहुंच गए और गौरी को मेकअप रूम में बिठा दिया।


सुहागरात छोड़कर शाहरुख सेट पर गौरी दुल्हन के रूप में ही मेकअप रूम में बैठी थीं। सेट पर जब शाहरुख पहुंचे तो हेमा तब तक वहां नहीं पहुंची थी।

शूटिंग देर रात 2 बजे तक चलती रही, लेकिन हेमा वहां तब तक नहीं पहुंची थीं। उधर, गौरी भारी भरकम ज्वेलरी और शादी के जोड़े में शाहरुख का इंतजार करती रहीं।


रात दो बजे के बाद जब यह पता चला कि हेमा नहीं आएंगी तो शाहरुख भागते हुए मेकअप रूप में गए थे देखा गौरी बैठे-बैठे ही सो गई थीं। शाहरुख को देखकर वह मुस्कराती तुरंत उठीं, लेकिन शाहरुख खान गौरी को देख कर अपने आंसू नहीं रोक सके थे।

एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख खान ने ज़िक्र करते हुए कहा था कि, “उस दिन उन्हें अपने फैसले पर बहुत रोना आया था। हालांकि, हेमा मालिनी को उस दिन शाहरुख की शादी के बारे पता ही नहीं था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.