Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहरुख़ खान के साथ काम करने वाले ये 6 एक्ट्रेस कम उम्र में दुनिया छोड़ गईं

बॉलीवुड में शाहरुख खान (Shahrukh khan) को काम करते हुए लगभग 30 साल हो चुके है।

आज शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह और किंग ऑफ़ रोमांस जैसे कई नामों से जाने जाते है।

इस 3 दशक के सफ़र में शाहरुख़ खान ने लगभग बॉलीवुड की हर ऐक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर किया है।

लेकिन शाहरुख़ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली कई ऐसी ऐक्ट्रेस है जो आज इस दुनिया में नहीं है। इन ऐक्ट्रेस में कोई मां तो कोई बन चुकी थी शाहरुख की प्रेमिका।

श्रीदेवी:-श्रीदेवी और शाहरुख खान ने दो फिल्मों में साथ काम किया। उनकी पहली फिल्म “आर्मी” साल 1996 में रिलीज हुई थी।इस फिल्म में श्रीदेवी लीड रोल में थीं लेकिन शाहरुख का गेस्ट रोल था।

वहीं दोनों की दूसरी फिल्म “जीरो” थी जिसमें श्रीदेवी का एक छोटा सा रोल था। लेकिन इस फिल्म के रिलीज से पहले ही श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में हो गई थी। उनकी अचानक हुई इस मौत पर कई सवाल भी उठे थे।


दिव्या भारती:-दिव्या भारती शाहरुख़ खान के साथ उनकी पहली फिल्म “दीवाना” में अहम भूमिका में नजर आई थी। फिल्म दीवाना सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में दिव्या को शाहरुख़ से भी ज्यादा पसंद किया गया था।

दिव्या उस दौर की सबसे खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस थी। लेकिन वो ज्यादा दिनों तक ये सफलता नहीं देख पाईं और मात्र 22 साल की उम्र में दुनिया से चली गई । दिव्या की मौत आज भी पुलिस के लिए एक मिस्ट्री बनी हुई है।

रीमा लागू:-अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्मों में पहचान बनाने वाली रीमा लागू ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

ज्यादातर वो मां के रोल में नजर आईं। उन्होंने शाहरुख के साथ फिल्म “कुछ कुछ होता है” , “यस बॉस” और “कल हो ना हो” जैसी फिल्मों काम किया। 2017 में उनका निधन हो गया था।

सुधा शिवपुरी:-क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली ऐक्ट्रेस सुधा शिवपुरी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म “माया मेमसाब” में काम किया था। साल 2015 में 77 साल की उम्र में उन्होनें भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

जोहरा सहगल:-शाहरुख खान की फिल्म “कभी खुशी कभी गम”, “दिल से”, “कल हो ना हो” जैसी फिल्मों में उनकी दादी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जोहरा सहगल ने साल 2014 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

रसिका जोशी:-रसिका जोशी ने शाहरुख खान के साथ बिल्लू बार्बर और स्वेदश जैसी फिल्मों में काम किया था। इन दोनों फिल्मों मेंं रसिका जोशी ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। वो एक बेहतरीन कलाकार थी, उनकी ऐक्टिंग की आज भी लोग खूब तारिफ करते हैं। वही 7 जुलाई साल 2011 को रसिका जोशी का निधन हो गया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.