Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शाहीर शेख की बीवी रुचिका कपूर ने दिया बेटी को जन्म, जानिए बेटी का नाम क्या रखा गया है?

टेलीव‍िजन के मशहूर अभिनेता शाहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर हाल ही में माता-पिता बने हैं.

रुचिका ने 10 सितम्बर को एक बेटी को जन्म दिया. दोनों माता-पिता बनने के बाद बेहद खुश हैं. अब शाहीर शेख ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है. शाहीर ने रुचिका कपूर के बेबी शावर की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को बेटी का नाम बताया.

शाहीर शेख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर कर अपनी बेटी का नाम भी बताया. शाहीर और रुचिका ने बेटी का नाम ‘अनाया’ रखा है. बेबी शावर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि हम दोनों के जीवन की यह नई शुरुआत है. हमें आप सबके प्यार और शुभकामनाओं की आवश्यकता है.

शाहीर ने शेयर की फोटो
शाहीर शेख ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें रुचिका कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, यह तस्वीर रुचिका के बेबी शावर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- “जिन्दगी के दिए हुए तोहफे से धन्य हुआ. अपार खुशी से भर गया हूं आगे के इस नए सफर के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है. अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा”. पोस्ट के अंत में उन्होंने “#Anaya” लिखा है जो शाहीर की बेटी का नाम है.

नवंबर में शाहीर और रुचिका ने की थी कोर्ट मैरिज
शाहीर शेख और रुचिका कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके बाद साल 2020 नवंबर में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी में सुप्रिया पिलंगावकर सहित कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. सुप्रिया सोनी टीवी के सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में शाहीर की मां की भूमिका निभाई थी. दोनों ने इस साल जून में अपनी शादी की ग्रैंड सेलिब्रेशन की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया.

पवित्र रिश्ता 2 में मानव की भूमिका में शाहीर शेख
ओटीटी प्लेटफार्म AlT बालाजी पर स्ट्रीम होने वाले पवित्र रिश्ता 2 में शाहीर, मानव की भूमिका निभा रहे हैं. पहले पार्ट में ये रोल सुशांत सिंह राजपूत ने प्ले किया था जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. वहीं अर्चना की भूमिका में एक बार फिर से अंकिता लोखंडे नजर आएंगी जिनके साथ पहले पार्ट में सुशांत की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.