Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ी मुसीबतें, इस एप से मिली 51 अश्लील फ़िल्में, देखें!

पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में

शिल्पा शेट्टी के पति (Shilpa Shetty Husband) और मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं. राज को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस मामले में राज कुंद्रा की मुसीबतें भी कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पुलिस साफ कर रही है कि उनके पास राज के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं. इसी बीच पुलिस ने कुछ अश्लील फिल्मों को भी जब्त किया है.

Raj kundra case: राज कुंद्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें, एप से मिली 51 अश्लील फिल्में
अब हॉटशॉट एप से 51 बेहद आपत्तिजनक और अश्लील फिल्में जब्त की हैं.आपको बता दें कि लोक अभियोजक ने शनिवार को बॉम्बे एचसी को सूचित किया कि मुंबई अपराध शाखा द्वारा दो ऐप्स से “51 अश्लील फिल्में जब्त की गईं हैं”. इन फिल्मों का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा से ही बताया जा रहा है.

जेल में हैं राज कुंद्रा
राज के लिए जेल में एक-एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है. यही कारण है कि राज कुंद्रा लगातार उनके वकील कोर्ट से उनकी बेल की गुहार लगा रहे हैं. राज को 27 जुलाई को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. जिसके बाद राज कुंद्रा की अंतरिम जमानत पर फैसला मुंबई की सेशन कोर्ट में 2 अगस्त को होगा.

इस केस के तार देश के अलग अलग हिस्सों से जुड़े बताए जा रहे हैं. वहीं शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शर्लिन कहा गया है कि राज ने उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की थी.

शिल्पा शेट्टी पर भी है शक
पुलिस की टीम ने शिल्पा शेट्टी से भी कड़ी पूछताछ की है, इतना ही नहीं पुलिस ने शिल्पा को क्लीन चिट नहीं दी है, क्योंकि उनको इस प्रकरण में शिल्पा के शामिल होने का भी शक है.मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिस अकाउंट में पोर्नोग्राफी बिजनेस का पैसा जमा हो रहा था, उस अकाउंट को शिल्पा भी लगातार इस्तेमाल करा रही थीं. वहीं, शिल्पा ने पुलिस को बताया है कि उनको पति के इस बिजनेस के बारेमें कुछ भी नहीं पता था. हालांकि पुलिस अभी शिल्पा के लिप्त होने के बारे में कुछ भी नहीं कह रही है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.