Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने किया खुलासा, ‘मेरे पीठ पीछे पोर्न बनाते थे राज कुंद्रा, मैं काम में रहती थी बिज़ी’

बॉलीवुड एक्ट्रेस  शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का परिवार इस समय मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

जुलाई के महीने से शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी मामले (Pornography Case) में जेल में बंद है। इस समय शिल्पा जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने गई हुईं हैं। कहा जा रहा रहा है कि पति और परिवार पर आए बुरे वक्त को टालने के लिए शिल्पा माता रानी के दरबार में पहुंची थीं। इसी बीच अब खबरें आई हैं कि राज के मामले में शिल्पा ने जो क्राइम ब्रांच को बयान दिया था उसमें से कुछ अहम बातें सामने आई है। क्राइम ब्रांच को दिए  अपने बयान में शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Statement) ने कहा कि वे राज कुंद्रा से उनके काम के बारे में नहीं पूछती थीं।

दरअसल, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने 19 जुलाई को ‘पोर्नोग्राफी केस’ में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद शिल्पा ने 23 जुलाई को अपना बयान दर्ज कराया था। सूत्रों के मुताबिक, इस बयान में शिल्पा ने कई बातें बताई। शिल्पा का कहना था कि – राज क्या करते थे इस बारे में वो उनसे नहीं पूछा करती थीं क्योंकि वो अपने काम में ही बिजी रहा करती थीं। बयान में शिल्पा ने कहा कि उन्हें हॉटशॉट एप के बारे में कुछ भी नहीं मालूम था। शिल्पा शेट्टी ने पुलिस से कहा- 2019 में राज कुंद्रा ने कंपनी (Armsprime) मीडिया को ज्वाइन किया था। कंपनी पूनम पांडेय और कई एक्ट्रेसेस के शार्ट वीडियो बनाया करती थी। ये वीडियोस एक्सपोसिव होती थी। हालांकि ये सब उनकी मर्जी से ही होता था।

शिल्पा ने कहा कि जब मैंने राज से इसके बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा कि – ओटीटी प्लेटफार्म पर काम अच्छा हो रहा है साथ ही इसमें प्रॉफिट अच्छा हो रहा है। हालांकि कुछ वजहों के चलते राज बाद में सौरव कुशवाहा से अलग हो गए थे। शिल्पा ने आगे बताया कि वो पोर्न मामले के आरोपी उमेश कामथ को जानती हैं क्योंकि वो उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज में काम किया करता था। शिल्पा ने कहा कि फरवरी में जब उसकी गिरफ़्तारी की गई तब मैंने राज से उसके बारे में पूछा था। तब राज ने मुझे कहा कि उमेश अलग से गहना वसिष्ठ का काम करता था। वीडियो बनाकर उन्हें बेचा करता था। राज ने कहा था कि इसी वजह से वो गिरफ्तार हुआ। शिल्पा के मुताबिक,उन्हें एप्लिकेशन बॉलीफेम के बारे में कुछ भी नहीं पता था।

शिल्पा के बयान में उन्होंने ये भी बताया कि – उन्हें भी अभी पता चला है कि  वियान इंडस्ट्रीज के जरिए हॉटशॉट एप को क्रिएट किया गया था और पोर्न वीडियो बनते थे। मैं राज से नहीं पूछती थी कि वो क्या करते थे क्योंकि मैं भी अपने काम में बिजी रहती थी। राज मुझे अपने काम के बारे में कुछ नहीं बताते थे इसलिए मुझे भी इस बारे में कुछ नहीं पता है।

आपको बता दें कि इस समय राज कुंद्रा की मुश्किलों में  एक फिर से इज़ाफा होता दिख रहा है। बीते दिन बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने ‘पोर्नोग्राफी केस’ में राज कुंद्रा और अन्य आरोपियों के खिफाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट अदालत में दायर की है। 1500 पन्नों की इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट में राज कुंद्रा और सभी आरोपियों का पूरा लेखा-जोखा दर्ज है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने ये चार्जशीट एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश की। अरबपति NRI बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने 19 जुलाई को ‘पोर्नोग्राफी केस’ में गिरफ्तार किया था। अब तक उन्हें इस केस में जमानत नहीं मिली है।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा जब जेल गए थे तो करीब एक महीने तक शिल्पा घर से बाहर नहीं निकली। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने रियलिटी शो के सेट पर जाना शुरू किया है। अब वो आए दिन अपनी घर से बाहर भी स्पॉट होती हैं। पिछले दिनों उनकी एक सहेली के हवाले से ये भी खबर आई थी कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से अलग भी हो सकती हैं, वो अपने बच्चों को अपने कमाए हुए रूपयों से पालना चाहती हैं। हालांकि शिल्पा ने ना तो इस खबर से इंकार किया और ना ही इसपर कोई प्रतिक्रिया दी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.