Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने किया पति का बचाव, ‘पो’र्न नहीं एरॉटिक फिल्में बनाते हैं राज कुंद्रा’

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. वे 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में ही रहेंगे.

शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम राज कुंद्रा को लेकर उनके घर गई थी. जहां राज और शिल्पा से आमने सामने बैठाकर पूछताछ हुई. शिल्पा शेट्टी को इस दौरान क्राइम ब्रांच के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा.
राज कुंद्रा

क्राइम ब्रांच की टीम के सामने शिल्पा शेट्टी ने क्या क्या खुलासे किए अब इसकी जानकारी सामने आई है. मुंबई पुलिस के स्टेटमेंट के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने पोर्नोग्राफी केस में अपनी भागीदारी होने से मना किया है. शिल्पा का कहना है कि वे इस रैकेट से किसी भी तरह से जुड़ी हुई नहीं हैं.

राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने ये भी बताया कि राज कुंद्रा एरॉटिक फिल्म बनाते थे ना कि पोर्न. दोनों ही अलग चीजे हैं. मुंबई पुलिस को शिल्पा ने कहा कि हॉटशॉट मूवी मेकिंग में उनका ना ही कोई रोल है और ना ही किसी तरह से वे इससे जुड़ी हुई हैं.

राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने ये भी बताया कि हॉटशॉट से उन्होंने किसी भी तरह का प्रॉफिट नहीं कमाया है. शिल्पा ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को ये भी समझाने की कोशिश की कि उनके पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्में नहीं बनाते हैं बल्कि एरॉटिक फिल्म बनाते हैं.

क्राइम ब्रांच की टीम के सामने शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा का बचाव किया. शिल्पा ने ये भी कबूला कि उन्हें HotShots के सटीक कंटेंट की भी जानकारी नहीं थी. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनका इस ऐप से कोई लेना देना नहीं है.

राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी

शिल्पा ने राज कुंद्रा का पक्ष लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम को कहा कि दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट और वेब सीरीज ज्यादा पोर्न है. शिल्पा के इन बयानों को अब क्राइम ब्रांच की टीम वैरिफाई करेगी और मामले में आगे की जांच करेगी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.