Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी से क्राइम ब्रांच ने पूछा- क्या राज कुंद्रा के पॉर्न रैकेट के बारे में पता था ? मिला अजीबोगरीब जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने कुंद्रा को सात दिन और न्यायिक हिरासत में रखने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी और जांच होना और सबूत मिलना बाकी है, जिसके लिए उन्हें कुछ समय चाहिए।

पुलिस का यह भी कहना है कि राज ने ऑनलाइन सट्टेबाजी भी की है। इसके बारे में भी अभी पता लगाया जाना बाकी है। वहीं, राज कुंद्रा की न्यायिक हिरासत बढ़ने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची, जहां उनसे करीब 20-25 सवाल किए गए।

शुक्रवार को जैसे ही कोर्ट ने राज कुंद्रा को पुलिस हिरासत में भेजा वैसे ही क्राइम उन्हें अपने साथ उनके ही घर ले गई जहां पर शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं। घर में तलाशी के दौरान क्राइम ब्रांच ने कुछ इलेक्ट्रोनिक चीजें जप्त की, इसके बाद प्रॉपर्टी सेल के दो अधिकारियों ने शिल्पा से 20 से 25 सवाल पूछे।

Raj Kundra Case: क्राइम ब्रांच के सवालों का जवाब देने में असहज नजर आईं शिल्पा शेट्टी, हॉटशॉट के वीडियोज को 'पॉर्न' नहीं 'इरॉटिक' बताया | Shilpa Shetty's ...मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम ब्रांच को ऐसी जानकारी मिली थी की शिल्पा को हॉटशॉट के बारे में पता है। पुलिस ने शिल्पा से पूछा कि क्या आपको राज कुंद्रा के पॉर्न रैकेट के बारे में पता था? इस रैकेट से मिले पैसे वियान इंडस्ट्री में जाते थे, जिसमें वो खुद 2020 तक डायरेक्टर रह चुकी है?

शिल्पा ने जवाब देते कहा कि जो भी वीडियो हॉटशॉट पर है वो पोर्न नहीं है बल्कि एरोटीक हैं।शिल्पा ने यह भी कहा की इसके जैसा कंटेंट तो दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ,जिसने से कई बहुत ज्यादा ओबसीन होते हैं

खबरों की मानें तो राज कुंद्रा की तरह ही शिल्पा ने भी पुलिस को कहा कि उनका उन वीडियो बनाने में कोई हाथ नहीं, जिन वीडियो को क्राइम ब्रांच पोर्नोग्राफ बता रही है। वहीं, पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें ऐसे कोई सबूत नहीं मिले है, जिसके आधार पर शिल्पा का कोई लिंक होना जोड़ा जा सके।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.