Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शोले फिल्म के ‘सांभा’ की छोटी बेटी हैं परी जैसी, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मात

फिल्म जगत में कई किरदार ऐसे होते हैं जो एक अभिनेता को उनके प्रशंसकों के बीच हमेशा के लिए अमर कर देते हैं।

अपने एक किरदार को निभाकर ही ये सबका दिल जीत लेते हैं। उन्ही किरदारों में से एक किरदार है ‘सांभा।’ फिल्म शोले लोगों को आज भी याद है। इस फिल्म ने धर्मेंद, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार के किरदार को जितनी उपलब्धि दिलाई उतनी ही इस फिल्म में लोगों ने गब्बर और उनके दाहिने हाथ यानी की सांभा को भी पसंद किया। गब्बर के साथ-साथ सांभा भी बहुत मशहूर हुए थे और इस किरदार को निभाया था मैक मोहन ने। सांभा की भूमिका ने मैक मोहन को कभी न मिटने वाली पहचान दी थी।

विनती मक्किनी
बहुत ही खूबसूरत दिखती हैं सांभा की बेटी
अक्सर प्रशंसक अपने चहेते अभिनेता की प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारें में जानने के लिए भी हमेशा उत्सुक रहते हैं। वो उनके लाइफस्टाइल से लेकर वो कैसे जीते हैं और उनके परिवार में कौन-कौन ये सारी जानकारी हासिल करना चाहते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको मैक मोहन यानी की सांभा की बेटी से मिलवाएंगे, जो खूबसूरती के मामले में अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को पछाड़ देती हैं और अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।

मैक मोहन के तीन बच्चे हैं
बता दें कि सांभा यानी की मैक मोहन के तीन बच्चे हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी दूसरे नंबर वाली बेटी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उनकी बेटी का नाम विनती मक्किनी हैं। विनती सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं, जिसे उनके प्रशंसक बहुत ही पसंद करते हैं।

विनती मक्किनी
अभिनेत्री हैं विनती
विनती अपनी खूबसूरती और हुस्न से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। विनती मक्किनी एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ निर्माता और लेखक भी हैं। विनती अपने भाई और अपनी बहन और मां के काफी करीब हैं। वो साल 2010 में रिलीज़ वो हुई फिल्म ‘माई नेम इज़ खान’ के आर्ट डिपार्टमेंट भी शामिल थीं।

विनती मक्किनी
1986 में मिनी मक्किनी से रचाई शादी
मैक मोहन ने साल 1986 में शादी रचाई थी। उनकी पत्नी का नाम मिनी मक्किनी हैं। मिनी मक्किनी की बड़ी बेटी मंजिरी बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन करती हैं। उनकी दोनों ही बेटियां फिल्म जगत से जुड़ी हुई हैं, हालांकि वो अपने पिता की उस सफलता को नहीं दोहरा पाई। मंजिरी ने ‘द लास्ट मार्बल’ और ‘द कॉर्नर टेबल’ जैसी शॉर्ट फिल्में बनाई हैं।

रवीना टंडन, मैक मोहन
रवीना टंडन के मामा थे सांभा
फिल्म शोले में सांभा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मैक मक्किनी के बारे में एक बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। मैक मोहन बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन के सगे मामा थे। वो रवीना की मां के भाई थे। गौरतलब है कि बॉलीवुड का यह उम्दा कलाकार अब हमारे बीच में नहीं हैं। 10 मई 2010 को 72 वर्ष की उम्र में कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। आज भी उनका सांभा का किरदार शोले के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक है, जो सबके दिलों में समाया हुआ है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.