Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

संजय दत्त से शादी के लिए दिलनवाज शेख ने बदला था धर्म, तीसरी पत्नी बनकर हैं बेहद खुश…

बॉलीवुड के बाबा यानी कि संजय दत्त उन अभिनेताओं में शुमार है जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादियां की है.

संजय दत्त की दो शादियां असफ़ल रही है, वहीं फिलहाल वे तीसरी शादी से काफी खुश है और अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.

sanjay dutt

बता दें कि, संजय दत्त की पहली शादी अभिनेत्री ऋचा शर्मा से हुई थी. ऋचा और संजय ने साल 1987 में शादी की थी, हालांकि दोनों के बीच रिश्ते में म’त’भे’द होते रहते थे. साल 1996 में ऋचा के नि’ध’न के साथ इस रिश्ते का पूरी तरह से अंत हो गया. ऋचा और संजय की एक बेटी है त्रिशाला दत्त जो कि अमेरिका में रहती है.

ऋचा की मौ’त के बाद संजय ने दूसरी शादी साल 1998 में रिया पिल्लई से की थी यह रिश्ता 10 साल ही टिक सका. साल 2008 में दोनों अलग हो गए वहीं इसी साल संजय ने दिलनवाज़ शेख यानी कि मान्यता दत्त से तीसरी शादी कर ली. आइए आज आपको संजय दत्त की तीसरी पत्नी के बारे में कुछ ख़ास बातें बताते हैं.

संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता दत्त का असली नाम दिलनवाज शेख है मान्यता की परवरिश दुबई में हुई है. उन्होंने बॉलीवुड में काम करने के लिए मुंबई का रुख किया और अपना नाम बदलकर सारा खान रख लिया. फिर बाद में एक बार उन्होंने और नाम बदला और फिर मान्यता नाम रख लिया. बॉलीवुड में मान्यता को पहचान अजय देवगन की फिल्म ‘गंगाजल’ में आइटम सॉन्ग ‘अ’ल्ह’ड़ ज’वा’नी’ में डांस से मिली थी.

मान्यता दत्त बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की चाह रखती थी, हालांकि ऐसा नहीं हो सका. उन्हें कभी कोई बड़ी फिल्म हासिल नहीं हुई. लेकिन ख़ूबसूरती के मामले में वे बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है. उनकी ख़ूबसूरती देखती ही बनती है.

manyata dutt

मान्यता को बॉलीवुड में कुछ खास काम नहीं मिला उन्होंने बी और सी ग्रे’ड फिल्मों में भी काम किया है. संजय दत्त ने मान्यता की C ग्रे’ड फिल्म Lovers Like Us के राइट्स 20 लाख रुपए में खरीद लिए थे और इसी के साथ मान्यता की किस्मत बदलने लगी.

Lovers Like Us के सिलसिले में संजय और मान्यता की पहली बार मुलाक़ात हुई इसके बाद तो संजय और मान्यता के बीच मुलाकातों का दौर शुरू हो गया. मान्यता का संजय के घर तक आना-जाना चालू हो गया इस दौरान अक्सर मान्यता संजू बाबा को अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाया करती थीं. दोनों का प्यार प’र’वा’न चढ़ने लगा और फिर दोनों ने साल 2008 में को’र्ट मै’रि’ज कर ली.

शादी के दौरान संजय करीब 48 साल के थे, जबकि मान्यता की उम्र 29 साल थी. हालांकि दोनों ने अपने प्यार के बीच उम्र के फासले को आड़े नहीं आने दिया. संजू बाबा से शादी करते ही मान्यता की किस्मत बदल गई वे अब संजय दत्त प्रोडक्शन की CEO हैं.

साल 2010 में मान्यता और संजय दत्त दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने. कपल की बेटी का नाम इकरा जबकि बेटे का नाम शहरान है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.