Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सनी लियोन के घर गूंजी किलकारियां, घर आया नन्हा मेहमान, फैंस दे रहे जमकर बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोन (Sunny Leone) अक्सर अपने चाहने वालों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं.

फैंस उनके हर अंदाज को पसंद करते हैं. वहीं, एक्ट्रेस भी हमेशा फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह लगभग हर दिन अपने चाहने वालों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. इसी बीच अब सनी ने अपने घर आए नन्हें मेहमान से मिलवाया है.

सनी बनीं बुआ
दरअसल, हाल ही में सनी बुआ बन गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर भाई संदीप वोहरा और उनकी पत्नी करिश्मा नायडू के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें संदीप और करिश्मा का न्यूबॉर्न बेबी भी दिखाई दे रही है. एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए बच्चे का नाम भी बताया है, साथ ही अपनी भावनाएं भी शेयर की हैं. सनी ने इस पोस्ट में 3 फोटोज शेयर की हैं.

खूबसूरत हैं फोटोज
पहली फोटो में नन्हीं परी के साथ सनी और उनके भाई-भाभी भी दिख रहे हैं. जबकि दूसरी तस्वीर में संदीप और करिश्मा ने बच्चे को गोद में लिया हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

वहीं, तीसरी फोटो में सनी भाई संदीप और बेबी को गोद में उठाए नजर आ रही हैं. सनी ने अपनी पोस्ट में बताया कि बेबी का नाम ‘लीया कौर’ रखा गया है.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.