Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सरेआम सैफ अली खान और करीना कपूर ने कर दी ऐसी हरकत, यूजर बोले- ‘बेडरूम कम पड़ गया क्या’

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  सैफ अली खान और करीना कपूर खान को  बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। फैंस इस कपल को प्यार से ‘सैफीना’ भी बुलाते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हैं ये अंदाज भी उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आता है। अक्सर इस कपल का सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो वायरल होती रहती हैं।

रविवार 12 मई को करीना और सैफ को बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। इस मौके पर इस कपल ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में सामने आई एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

मीडिया को देख करीना और सैफ ने किया किस

सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपने-अपने प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे हैं। ऐसे रविवार को इस कपल का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों अपनी बिल्डिंग से एक साथ गाड़ी की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। इस बीच सबका ध्यान दोनों ने तब खींचा जब दोनों ने लिप लॉक किया। दोनों की इस वीडियो ने सामने आते ही चारों तरफ तहलका मचा दिया है।

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए ‘सैफीना’

एक तरफ जहां कई यूजर्स इस कपल को क्यूट बता रहें है तो वहीं कई लोग इन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लगता है बेडरूम में काम पड़ गया प्यार दिखाने के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा, यह सब रूम के अंदर भी हो सकता था। संस्कृति को खराब कर रहे हो। तीसरे यूजर ने लिखा, घर में टाइम नहीं मिलता किस करने का। एक अन्य यूजर ने लिखा, ये लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करते हैं।

सैफ-करीना का  वर्कफ्रंट

करीना कपूर खान आखिरी बार फिल्म क्रू में नजर आई थीं। जो पर्दे पर हिट साबित हुई। अब एक्ट्रेस जल्द ही मल्टी स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।  सैफ अली खान को लास्ट टाइम फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता ने रावण का किरदार निभाया था। इन दिनों सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवरा: पार्ट एक’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.