Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान के घर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने गो’ली चलवाई?

सलमान खान (Salman Khan) के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में दावा किया गया है कि सलमान के घर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) ने करवाई है.

फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट शेयर किया गया है. पोस्ट में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है. ये फेसबुक प्रोफाइल अनमोल बिश्नोई की ही है या नहीं और इस पोस्ट की पुष्टि लल्लनटॉप नहीं करता है. बता दें कि पोस्ट (Anmol Bishnoi viral post) में लिखा है,

ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत. 

हम अमन चाहते है, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ. हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखिरी वॉर्निंग है, इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी. और तुमने जिस दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है. उसके नाम के हमने दो जानवर पाले हैं. बाकी ज्यादा बोलने की हमको आदत नहीं है. 

जय श्री राम, जय भारत, सलाम शाहिदा लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप, रोहित गोदारा ग्रुप. 

 

लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम से फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट. (फोटो- फेसबुक)

सलमान के पीछे क्यों पड़ा लॉरेंस बिश्नोई ?जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. साल 2023 में एक कथित टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा था कि सलमान ने बिश्नोई समाज का अपमान किया है. और वो उनसे बदला लेना चाहता है. लॉरेंस ने कहा था कि सलमान खान को मारना उसके जीवन का मकसद है. सलमान का नाम 1998 के ब्लैकबक केस में शामिल था. 2018 में काले हिरण के शिकार के केस में सलमान को दोषी भी करार दिया गया था. मालूम हो कि बिश्नोई समाज जोधपुर के पास पश्चिमी थार रेगिस्तान से आता है. इन्हें प्रकृति के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है. बिश्नोई समाज में जानवर को भगवान तुल्य मानते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.