Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान के घर हुमा कुरैशी की एंट्री बैन, भाई संग उड़े थे एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे…!

बाॅलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने

भले ही कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन आज वह अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज कर रही है। दिल्ली में जन्मी हुमा ने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके पिता सलीम कुरैशी रेस्टोरेंट्स के मालिक है। दिल्ली में उनके तकरीबन दस रेस्टोरेंट हैं। वहीं उनकी मां अमीना कुरैशी हाउस वाइफ है। वैसे तो हुमा अक्सर फिल्मों में निभाए जाने वाले किरदारों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर थी।

सलमान के घर हुमा कुरैशी की एंट्री बैन, भाई संग उड़े थे एक्ट्रेस के अफेयर के चर्चे
सलमान के घर हुमा की एंट्री बैन
हुमा के नाम बाॅलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान के साथ जोड़ा जा रहा था। जिस वजह से सलमान खान के घर एक्ट्रेस की एंट्री तक बंद हो गई थी। दरअसल, हुआ कुछ यूं…सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता और हुमा एक समय में अच्छी दोस्त हुआ करती थी। हुमा कुरैशी का सलमान खान के घर काफी आना जाना था। खान परिवार के हर फंक्शन में हुमा शामिल होती थी लेकिन फिर एक्ट्रेस का उनकी फैमिली में जाना बैन हो गया।

सोहेल संग जुड़ा था हुमा का नाम
अर्पिता के मां बनने के बाद खान परिवार में जितने भी फंक्शन हुए उसमें हुमा नजर नहीं आई। इस बात से लोग भी हैरान थे आखिर क्यों सलमान के घर हुमा का आना बंद हो गया। जब इसके पीछे का कारण सामने आया तो हर कोई चौंक गया। कहा जाता है कि सोहेल खान और हुमा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। खबरों की मानें तो इन्हीं नजदीकियों के चलते सोहेल की पत्नी सीमा घर छोड़कर जाने को तैयार थी। सलमान के कहने पर सीमा रुक तो गई लेकिन सोहेल को घर से बाहर निकाल दिया गया था और वो होटल में रहने लगे थे। सोहेल के टूटते घर को बचाने के लिए खान परिवार ने यह फैसला लिया।

PunjabKesari
कई बार हुमा को सोना पड़ा था भूखे पेट
आपको बता दें हुमा को शुरू से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी। जिसके चलते वह सिर्फ एक हजार रुपए लेकर मुंबई आई थी। इन पैसों को वह सिर्फ किराए के लिए खर्च किया करती थीं। इस वजह से उन्हें कई बार भूखे पेट ही सोना पड़ता था। कुछ दिनों बाद उन्हें ‘सैमसंग’ के कमर्शियल ऐड में काम करने का मौका मिला। एड में उनके साथ आमिर खान थे। इस एड में हुमा की एक्टिंग अनुराग कश्यप को पसंद आई और उन्होंने उसे अपने फिल्म में काम करने का मौका दिया।

अनुराग कश्यप ने हुमा को अपनी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लिए साइन कर लिया। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म से हुमा रातोंरात स्टार बन गई। इसके बाद हुमा ने ‘एक थी डायन’, ‘बदलापुर’, ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ जैसी फिल्में में काम किया। हाल ही में रिलीज हुई हुमा की वेब सीरीज ‘महारानी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.