Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान की भांजी अलीजे ने रखा फिल्म इंडस्ट्री में कदम, धर्मेंद्र के पोते संग आएंगी नजर

फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड्स की एंट्री का दौर लगातार जारी है। बीते दिन ही करन जौहर (Karan Johar) ने संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को लॉन्च करने की घोषणा की।

अब खबर आ रही हैं कि सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजे अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) भी फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट कि हिसाब से अलीजे को डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) लॉन्च करेंगे। सूरज के बेटे अवनीश बड़जात्या जल्द ही एक रॉमकॉम फिल्म शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें अलीजे लीड रोल में नजर आएगी। इतनी ही नहीं इस फिल्म में उनके हीरो धर्मेंद्र (Dharmendra) के पोते और सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे राजवीर देओल (Rajveer Deol) होंगे।

Bharat director shows film to Alizeh Agnihotri
सनी देओल का छोटा बेटा राजवीर लंबे समय से खुद को बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार कर रहा हैं। अवनीश की फिल्म ये जवानी है दीवानी के जॉनर की होगी, जिसमें लीड एक्टर्स प्यार की तलाश में घूमते दिखाई देंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि अवनीश की फिल्म में जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी दिखाई देंगे लेकिन पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक राजश्री बैनर ने सनी के बेटे को साइन किया है।

सनी देओल के राजवीर देओल सूरज बड़जात्या की फिल्म से करेंगे डेब्यू | Sunny  Deol's son Rajvir Deol to debut in Sooraj Barjatya's Rajshri film - Hindi  Filmibeat
सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। करण के बाद अब राजवीर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.