Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की कार का हुआ एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी सामने से टक्कर

Aayush Sharma Car Meets With An Accident: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। सलमान के बहनोई आयुष शर्मा का मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद सभी काफी हैरान हैं। साथ ही सलमान और आयुष के फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। अच्छी खबर ये है कि दुर्घटना के समय एक्टर अपनी कार में मौजूद नहीं थे। गाड़ी उनके ड्राइवर के पास थी और वो ही इसे चला रहा था।

कार में मौजूद नहीं थे आयुष शर्मा
‘जूमरिपोर्ट’ के अनुसार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की कर का एक्सीडेंट खार जिमखाना के पास हुआ है। घटना के दौरान आयुष अपनी कार में मौजूद नहीं थे। गाड़ी में सिर्फ उनका ड्राइवर मौजूद था। रिपोर्ट के अनुसार जब आयुष का ड्राइवर कार लेकर गैस स्टेशन की तरफ जा रहा था, तभी नशे में धुत एक कार सवार कार से टकरा गया। वहीं, अभी तक आयुष के ड्राइवर और बाइक सवार के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कार एक्सीडेंट को लेकर भी आयुष शर्मा या फिर सलमान खान की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

इस फिल्म से किया था डेब्यू
आयुष शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में सलमान खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘लवयात्री’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं, आखिरी बार आयुष सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल लास्ट ट्रुथ’ में नजर आए थे। इस मूवी में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। बता दें कि आयुष बहुत जल्द फिल्म ‘रुसलान’ में नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन पैक्ड फिल्म है।आयुष शर्मा की ये फिल्म अगले साल 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। आज दोनों के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.