Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान के शो बिग-बॉस का ऑफर कई बार ठुकरा चुके हैं ये सितारे, जानिए क्या है इसका कारण?

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस (Bigg Boss) में कुछ सेलिब्रिटीज जहां ऑफर आने का इंतजार करते हैं,

वही कुछ सेलेब्स शो का ऑफर एक नहीं कई बार ठुकरा चुके हैं। कुछ ने शो में शामिल न होने के पीछे वजह भी बताई है। वहीं कुछ को शो में ऑफर तो मिलता है, लेकिन उनकी फीस इतनी होती है कि शो का बजट ही उन्हें आउट कर देता है। तो चलिए आपको आज उन सेलेब्स के बारे में बताएं जिन्हें बिग बॉस शो का कई बार ऑफर मिला लेकिन अब तक वे शो में नजर नहीं आए।


हनी सिंह को एक नहीं कई बार बिग बॉस का ऑफर मिला है, लेकिन हर बार इस शो के लिए हनी ने ऑफर ठुकरा दिया। हालांकि, इसके पीछे उन्होंने कभी वजह नहीं बताई।


टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने इस शो का ऑफर ये कहकर ठुकरा दिया कि उन्हें ये काफी चैलेंजिंग लगता है।


बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे को भी इस शो का कई बार ऑफर मिल चुका है, लेकिन हर बार पूनम इतनी ज्यादा फीस मांगती हैं कि मेकर्स वापस मुड़ जाते हैं। पूनम ने शो के लिए 3 करोड़ से ज्यादा रुपए की मांग करती हैं।

‘ये जवानी है दीवानी’ फेम एवलिन शर्मा को मेकर्स कई बार इस शो का हिस्सा बनने की गुजारिश कर चुके हैं। एवलिन की दिक्कत ये है कि वो लम्बे समय तक एक ही जगह कैद होकर नहीं रह सकती हैं।

मुकुल देव को इस शो के मेकर्स हर साल अप्रोच करते हैं और वो हर बार इस शो का हिस्सा बनने से मना कर देते हैं। मुकुल ने तो एक इंटरव्यू में भी कह दिया था कि वो इस शो के मेकर्स से काफी परेशान हैं

पाकिस्तान: मिया खलीफा का टिकटॉक अकाउंट हुआ बैन, इमरान सरकार पर भड़कीं पूर्व  एडल्ट स्टार - Entertainment News: Amar Ujala
‘बिग बॉस’ शुरु करने से पहले मेकर्स मिया खलीफा को जरूर फोन मिलाते हैं। मिया ने ट्विटर के जरिए ये बात साफ की थी कि वो इस शो का हिस्सा कभी भी नहीं बनने वाली हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.