Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान को कैटरीना कैफ ने शादी में नहीं बुलाया? बहन अर्पिता ने दिया जवाब- सभी शादी में शामिल होंगे!

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन शादी की बात दिन-प्रतिदिन मजबूत होती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर शादी के वेन्यू से लेकर इसमें रखे जाने वाले सख्त नियम और विक्की ने जिस तरह कटरीना कै प्रपोज किया, सभी से जुड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं.

इंडिया टुडे की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना कैफ ने सलमान खान और उनके परिवार को जयपुर में होने वाली शादी में इन्वाइट किया है. कहा जा रहा है कि कटरीना ने सलमान और उनकी बहनों को फॉर्मल इन्वाइट भेजा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री, कटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले हैं.

अर्पिता ने दिया जवाब
हालांकि, जब अर्पिता खान को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस न्यूज पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी तक उन्हें कोई इन्वाइट नहीं मिला है और वह शादी का हिस्सा नहीं होंगी. परिवार से जुड़े के सूत्र ने बताया कि सलमान खान के परिवार को कोई इन्वाइट नहीं मिला है. कटरीना की शादी का इन्वाइट अर्पिता और अलवीरा को भी नहीं मिला है. सभी शादी में शामिल होंगे, यह खबर फेक है.

सलमान खान और कटरीना कैफ आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ में साथ नजर आएंगे. दोनों का प्रोफेशनल और वर्किंग रिलेशनशिप रहा है. इनसाइडर के मुताबिक, सलमान खान, कटरीना को काफी पसंद करते हैं और वह एक्ट्रेस के प्रति काफी प्रोटेक्टिव भी हैं. कटरीना को वह बधाई देते हैं. शादी के बाद कटरीना फिल्म की शूटिंग पर वापस लौटेंगी. दोनों ही एक्टर्स काफी प्रोफेशनल हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.