सलमान खान को रियाद में जॉन ट्रैवोल्टा से मिलने पर बतानी पड़ी अपनी पहचान, VIDEO हो रहा वायरल
Bollywood

सलमान खान को रियाद में जॉन ट्रैवोल्टा से मिलने पर बतानी पड़ी अपनी पहचान, VIDEO हो रहा वायरल

एक्टर सलमान खान ने हाल ही में हॉलीवुड के फेमस स्टार जॉन ट्रैवोल्टा से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात एक अवॉर्ड शो के वक्त हुई थी। इस मुलाकात से जुड़ा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर सलमान खान जॉन से हाथ मिलाते हुए खुद का परिचय देते दिखे हैं। ये वीडियो सामने आते ही लोग अब सलमान खान की चुटकी लेते दिख रहे हैं।

एक फैन द्वारा सलमान खान और जॉन ट्रैवोल्टा की मुलाकात का ये वीडियो शेयर किया गया है। सलमान खान इसमें खुद का परिचय देते हुए कह रहे हैं- मेरा नाम सलमान खान है और मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करता हूं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं दोनों की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की जा रही है। सलमान खान और जॉन उसमें साथ में बैठे हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के पोस्ट होने के बाद फैंस इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- टू लेजेंड्स। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- आपको अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं थी।

सलमान खान को किया गया सम्मानित

सलमान खान को इस अवॉर्ड शो में पर्सनालिटी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। वहीं, जॉन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। ये इवेंट सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी द्वारा आयोजित किया गया था। इस इवेंट में एक्टर ब्लैक सूट पहने हुए दिखाई दिए थे।

सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्टर आयुष शर्मा और महिमा मकवाना भी लीड रोल निभाते हुए दिखाई दिए। इस वक्त एक्टर के पास कई सारे इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट्स लाइन में है। हाल ही में एक्टर सलमान खान बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले को होस्ट करते हुए दिखाई दिए थे।