Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान संग रूस जाते वक़्त कैटरीना-विक्की कौशल की हुई जमकर लड़ाई, दोनों की सगाई बनी वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा कटरीना कैफ को भला कौन नहीं जानता।

उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। कटरीना कैफ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज किया।

मौजूदा समय में कैटरीना कैफ की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है और लोग अभिनेत्री के अभिनय को बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल हैं।

कैटरीना कैफ ने बहुत सी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की है और इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में देकर वह अपना स्थान बनाने में सफल हो पाईं हैं। पश्चिम सभ्यता में पली-बढ़ी कैटरीना कैफ अपने अभिनय से भारतीय अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती हैं।

कैटरीना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में छाई रही हैं। कैटरीना कैफ का रिश्ता दबंग खान यानी सलमान खान के साथ जुड़ चुका है। इसके अलावा रणवीर कपूर के साथ भी कैटरीना का रिश्ता काफी लंबे समय तक रहा है परंतु रणवीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद इन दिनों कैटरीना कैफ सुपरस्टार विक्की कौशल के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में पर्दे के पीछे चलने वाली लव स्टोरी अक्सर चर्चा में छाई रहती है और ऐसी प्रेम कहानियां चोरी-छुपे आगे बढ़ती रहती हैं, जिसको जानने के लिए दर्शक बहुत उत्सुक हो जाते हैं। इन दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल नए लव बर्ड कहे जा रहे हैं।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते को सबके सामने भले ही स्वीकार नहीं किया परंतु यह दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आते हैं। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देखकर हाल ही में इस कपल की सगाई की खबरें तेजी से सुर्खियों में छाई हुई जिसमें यह बताया जा रहा है कि दोनों ने चोरी छुपे रोका सेरेमनी कर ली।

हालांकि बाद में यह साफ किया गया कि वह एक झूठी खबर है और दोनों के बीच अभी कोई फंक्शन नहीं हुआ है। अब एक और खबर निकल कर सामने आ रही है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ है।

Tiger 3 की शूटिंग के लिए रूस रवाना हुए सलमान- कैटरीना, देखें Photos | Salman  khan and katrina kaif pictures viral tiger 3 - Oneindia Hindi

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ अपनी नई फिल्म “टाइगर 3” की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। इसी बीच यह खबर निकल कर आ रही है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ सगाई की बात को लेकर आपस में झगड़ने लग गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही सगाई की खबर से बेहद नाराज थे। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि किसकी पीआर टीम ने इस खबर को लीक किया है।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों ही स्टार्स एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं परंतु यह अपने इस रिश्ते को नया नाम देने के स्थान पर अपने करियर पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच लड़ाई होने के बाद कैटरीना सलमान खान के साथ रूस के लिए रवाना हुयी थीं। वह अपनी नई फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह फैंस का अभिवादन करती हुई दिखीं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.