Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान से अब भी गुस्सा हैं सोमी अली? बोलीं ‘पता नहीं कितनी गर्लफ्रेंड्स रही हैं’

सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अफेयर्स के कारण भी काफी सुर्ख‍ियां बटोर चुके हैं.

एक्टर के कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के साथ रिश्तों की चर्चा रही है. कुछ रिश्तों में उन्होंने धोखा खाया तो कुछ में उन्होंने दूसरों का दिल तोड़ा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं सोमी अली के साथ भी सलमान खान का नाम जुड़ चुका है.

सोमी अली-सलमान खान
सलमान पर सोमी ने लगाया था धोख देने का आरोप
रिपोर्ट्स थी कि सलमान और सोमी अली आठ साल एक रिलेशन में थे. जूम को दिए इंटरव्यू में सोमी ने बताया था कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था. इसके बाद वे रिलेशन तोड़कर चली गईं.आज सोमी अली फिल्म इंडस्ट्री और सलमान खान दोनों से दूर हैं. अब हाल ही में एक अन्य इंटरव्यू में सोमी अली ने सलमान के साथ अपने मौजूदा रिश्ते पर चर्चा की.

ईटाइम्स के साथ बातचीत में सोमी अली ने कहा कि सलमान खान से बात किए उन्हें कई साल हो गए और वे इस दूरी को ऐसे ही बनाए रखना चाहती हैं. उन्होंने एक्टर के साथ अपने प्रोजेक्ट्स से इंटरव्यू की शुरूआत की. उन्होंने बताया कि वे सलमान के साथ फिल्म बुलंद से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी, लेक‍िन कुछ कारण से यह फिल्म बन नहीं पाई. वे फिल्म की शूट‍िंग के लिए काठमांडू भी गए थे.

पांच साल से नहीं की है बात: सोमी अली
आगे सोमी ने सलमान से संपर्क पर बताया कि उन्होंने पांच सालों में एक्टर से कोई बातचीत नहीं की है. और अब वे दोनों ही मूव-ऑन कर चुके हैं. सोमी कहती हैं कि सलमान से टच में नहीं रहना उनके लिए मानस‍िक तौर पर अच्छा है. आगे सोमी ने ये तक कह दिया कि पता नहीं दिसंबर 1999 के बाद से सलमान की ना जानें कितनी गर्लफ्रेंड रही हैं.

हालांकि उन्होंने सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन पर पॉज‍िट‍िव रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि सलमान के इस फाउंडेशन पर उन्हें गर्व है.

सलमान के अलावा इन एक्टर्स संग किया काम
बता दें सोमी अली ने हिंदी सिनेमा में कम समय के लिए काम किया है. वे सलमान के अलावा सैफ अली खान, संजय दत्त, गोव‍िंदा, मिथुन चक्रवर्ती और सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.