Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सहेली की सौतन बनना नहीं चाहती थीं शिल्पा शेट्टी, इसलिए हमेशा के लिए कर दिया अक्षय कुमार का पत्ता साफ़

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा इस समय मीडिया की खबरों में छाए हुए हैं।

राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्म बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में शिल्पा को भी पति के सामने सामने बैठकर घंटों पूछताछ की गई। इस बीच शिल्पा शेट्टी के पुराने प्यार के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक समय ऐसा भी था जब शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार शादी करने वाले थे, लेकिन शिल्पा अपनी सहेली की सौतन नहीं बनना चाहती थी जिसके चलते उन्होंने अक्षय से दूरी बना ली। इतना ही नहीं शिल्पा ने तब अक्षय के ऊपर कई संगीन आरोप भी मड़े थे। तो चलिए इस पूरे मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

अक्षय कुमार से पागलों की तरह प्यार करती थीं शिल्पा शेट्टी, 22 की उम्र में खोई वर्जिनिटी || Shilpa Shetty lost her virginity at the age of 22 in love with Akshay Kumar
शिल्पा और अक्षय इंसाफ, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और धड़कन जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए। आलम ये था कि दोनों की शादी की खबरें भी तेज हो गई थी। तब अक्षय का रवीना टंडन से ताजा ताजा ब्रेकअप हुआ था। ऐसे में शिल्पा और अक्षय के बीच की नजदीकियाँ बढ़ गई थी। लेकिन ये वह दौर था जब अक्षय ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे।

When Shilpa Shetty Said About Akshay Kumar, He Cheated On Many Girls | जब Akshay Kumar से ब्रेकअप पर बोलीं थीं Shilpa Shetty, ' वह हर लड़की को मंदिर ले जाकर कसमें
उन दिनों शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना अच्छे दोस्त हुआ करते थे। धड़कन फिल्म के दौरान ट्विंकल को शिल्पा और अक्षय के अफेयर का पता चल गया था। ऐसे में शिल्पा अपनी अच्छी सहेली ट्विंकल की सौतन नहीं बनना चाहती थी। इसलिए उन्होंने अक्षय से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने धड़कन फिल्म की शूटिंग पूरी की।

शिल्पा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए अपने प्यार अक्षय को छोड़ तो दिया, लेकिन वह इस धोखे को भूल नहीं पाई। इसका जिक्र उन्होंने बाद में एक इंटरव्यू में भी किया। इसमें उन्होंने अक्षय के प्रति अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि ‘अक्षय ने मेरा इस्तेमाल किया है। उन्हें जब कोई और मिल गया तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया। मैं सोच भी नहीं सकती थी कि वह किसी और को भी डेट कर रहे हैं।

अक्षय कुमार को लेकर फिर छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द, कहा मेरा इस्तेमाल किया और फिर छोड़ दिया
इसके साथ ही शिल्पा ने कहा था कि इस घटना से वह बेहद दुखी हैं और इस धोखे से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, हालांकि इस दौरान उनके माता पिता ने उन्हें संभाला था।

कुछ खबरें तो ये भी दावा करती है कि शिल्पा ने अक्षय की वजह से सिर्फ 22 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिती खो दी थी। इस ब्रेकअप के बाद शिल्पा टूट गई थी, ऐसे में उन्हें कंधा देने का काम राज कुंद्रा ने किया। दरअसल राज भी अपनी पहली पत्नी कविता कुंद्रा से मिले धोखे से दुखी थी। ऐसे में शिल्पा और राज की आपस में खूब बनने लगी। राज शिल्पा को विदेश से महंगे महंगे गिफ्ट्स खरीदकर दिया करते थे।

अक्षय ने शादी के लिए शिल्पा शेट्टी के सामने रख दी थी शर्त, फिर ऐसे टूटा था रिश्ता
जल्द ही शिल्पा और राज की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी रचा ली। हालांकि इस शादी से राज की पहली पत्नी खुश नहीं थी। उन्होंने शिल्पा पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया था। अब इस घटना के सालों बाद शिल्पा का घर टूटने की कगार पर है। उनके पति पर पॉर्न फिल्म बनाने का केस चल रहा है।

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.