Wed, Oct 21, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

सागरिका शोना ने जोया राठौर पर साधा निशाना- राज कुंद्रा को फंसा रही…100 से ज्यादा अश्लील फिल्मों में कर चुकी काम…

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के घेरे में हैं।

पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और करीब 70 अश्लील वीडियोज भी मिले। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। अभिनेत्री जोया राठौड़ ने ओटीटी पर रिलीज होने वाली अश्लील फिल्मों से जुड़े गंदे व्यापार के बारे में खुलकर बात की। जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है कि वह जिस इंडस्ट्री का हिस्सा है, उसी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

सागरिका शोना, राज कुंद्रा
उधर, राज कुंद्रा और उमेश कामत के खिलाफ जोया राठौर के आरोपों पर मॉडल सागरिका शोना सुमन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रविवार यानी एक अगस्त को कहा, ‘जोया राठौर ने 100 से अधिक अश्लील फिल्मों की शूटिंग की है। ऐसे में उन्हें दूसरों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। सागरिका का कहना है कि एक या दो बार या ज्यादा से ज्यादा तीन बार फंसाया जा सकता है या किसी को मूर्ख बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘वह अब निर्दोष होने और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रही है। मैं जोया राठौर, शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे, टीना नंदी, सपना सप्पू, सोनिया माहेश्वरी और अन्य सभी की गिरफ्तारी की मांग करती हूं जो पिछले दो सालों से अश्लील फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और बड़ी कमाई कर रहे हैं। मैं इन सभी पॉर्न स्टार्स के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रही हूं।’

सागरिका कहती हैं, ‘जोया राठौर ने कई हार्ड कोर पॉर्न फिल्में की हैं। जो यौन संभोग और एमएफएम या एमएफएफ फिल्मों जैसे दृश्यों को भी दर्शाती हैं। अब वह सिर्फ विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार न कर ले। वह पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रोवा उर्फ यास्मीन खान के साथ नियमित रूप से शूटिंग कर रही थी। लगभग हर दूसरे दिन मड आइलैंड में शूटिंग हो रही थी।’
सागरिका ने कहा, ‘जोया संगठित पॉर्न सिंडिकेट का हिस्सा है और पुलिस को सभी खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’ उनका कहना है कि वह बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर उन सभी खिलाड़ियों के खिलाफ जांच और गिरफ्तारी की मांग की है। जिन्होंने पॉर्न व्यवसाय में बड़े पैमाने पर मुनाफा कमाया है।

नंदिता दत्ता
उधर, कोलकाता में नई लड़कियों को वेब सीरीज में काम का लालच देकर और धमकाकर जबरन अश्लील फिल्में शूट करने के आरोप में गिरफ्तार नंदिता दत्ता को पॉन फिल्मों की दुनिया की मल्लिका का माना जाता रहा है।  खुद भी अश्लील फिल्मों में काम करती रही हैं और अपनी किरदार नैंसी भाभी के रूप में अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।  हाल में मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा को पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांशी अप्सरा यादव के मुताबिक नंदिता दत्ता ने हॉटशॉट्स ऐप के दो प्रोड्यूसर्स के साथ शूटिंग की है। जांशी यादव ने अपने बयान में कहा कि नंदिता उर्फ नैंसी भाभी ने मुंबई में राज कुंद्रा के ऐप के लिए काम किया था।

(साभार)

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.