Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सारा-जान्हवी से न्यासा-सुहाना तक, इन स्टारकिड्स पर लोगों को आता है गुस्सा, खूब करते हैं ट्रोल

सोशल मीडिया के इस दौर में फ़िल्मी सितारें आसानी से अपने फैंस से रुबरु हो पाते हैं. सेलेब्स के लिए सोशल मीडिया फायदेमंद होने के साथ ही नुकसानदायक भी है. कई सेलेब्स ऐसे है जिनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर है और वे काफी लोकप्रिय भी है. कई सेलेब्स के बच्चे सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रोल होते रहते हैं.

अजय देवगन-शाहरुख खान से लेकर सैफ अली खान-ऐश्वर्या राय बच्चन तक के बच्चे सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं. कभी ये स्टारकिड्स अपनी किसी तस्वीर तो कभी अपने किसी वीडियो के कारण लोगों के निशाने पर आ जाते हैं. आज हम आपको 7 ऐसे ही स्टारकिड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें लोग ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है.

सुहाना खान

सुहाना खान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान और गौरी खान की बेटी हैं. सुहाना फिल्म ‘द आर्चीज’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं. बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही सुहाना अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. कई मौकों पर सुहाना को ट्रोल भी होना पड़ता है. सुहाना खान अपने ड्रेसिंग सेंस और अपने रंग के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती है.

नीसा देवगन

नीसा देवगन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन और मशहूर अदाकारा काजोल की बेटी हैं. नीसा देवगन के पीछे तो लोग हाथ धोकर पड़े रहते हैं. 20 साल की हो चुकी नीसा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है. वे पार्टीज की काफी शौकीन है और अक्सर अपने दोस्तों संग एंजॉय करती हुई नजर आती हैं.

जाह्नवी कपूर

जान्हवी कपूर हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी और बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं. करीब पांच साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी को भी अक्सर लोग ट्रोल करते हैं. वे अपने आउटफिट्स को लेकर लोगों के निशाने पर आ जाती है.

आयरा खान

आयरा खान हिंदी सिनेमा में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से पहचान रखने वाले अभिनेता आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं. आयरा ने पिता की तरह बॉलीवुड में करियर बनाने का फैसला नहीं लिया. आयरा अपने कपड़ों और नूपुर शिखरे संग रिश्ते को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं.

अनन्या पांडे

ananya pandey

अनन्या पांडे 90 के दशक के जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी हैं. अनन्या करीब चार साल से बॉलीवुड में काम कर रही हैं. लेकिन वे अपनी छाप अब तक नहीं छोड़ पाई है. अनन्या को भी बड़ी मात्रा में लोग पसंद नहीं करते हैं और अक्सर वे ट्रोल होती हैं.

सारा अली खान

sara ali khan

इस सूची में अगला नाम है सारा अली खान का. सारा अली खान मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं. साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं. लेकिन फिर भी अक्सर लोग उन्हें ट्रोल करते हुए पाए जाते हैं.

आराध्या बच्चन

aaradhya bachchan and aishwarya rai abhishek

आराध्या बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लाड़ली हैं. आराध्या अक्सर मां ऐश्वर्या संग नजर आती हैं और इस वजह से वे ट्रोल होती है. इसके अलावा लोग आराध्या को उनके एक जैसे हेयर स्टाइल के कारण भी ट्रोल करते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.