Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सारा ने बताई सैफ और अमृता की हरकतें, कहा – मेरी माँ हाथ ऊपर कर चिल्ला रही थी और अब्बा…

सारा अली खान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार है। जो आये दिन सुर्खियां अपने नाम कर लेती हैं। सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों को खबरों में आने के लिए फिल्मों की जरूरत नहीं है। क्योंकि इनकी निजी जिंदगी और ही अक्सर खबरें बनती रहती है। दरअसल इसकी वजह यह है कि सारा अली खान कभी अपने निजी जिंदगी से जुड़े क़िस्सों को सार्वजनिक करने से कतराती नहीं है।

हाल ही में सारा अली खान ने अपने पिता सैफ अली खान और माँ अमृता सिंह से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सभी के साथ साझा किया। सारा अली खान ने बताया कि किस तरह उनके पैरेंट्स ने अपने एक कॉमन फ्रेंड के साथ प्रेंक किया था।

अमृता और सैफ का यह किस्सा उनदिनों का है जब वे साथ थे:”सारा अली खान अपने पिता सैफ और माँ अमृता के उन दिनों को याद करते हुए किस्सा सुना रही थी जब दोनों शादीशुदा थे और एक दूसरे से अलग नहीं हुए थे। सारा बताती है कि उस दौरान उनके खास दोस्त हुआ करते थे नीलू मर्चेंट, इन्हीं को डराने की नीयत से दोनों ने अपने मुंह पर बूट पोलिश लगाई और उनके कमरे में घुस गए।

सारा ने सुनाया मज़ेदार किस्सा: सारा उस किस्से को याद कर कहती है – ‘एन टाइम पर मेरे पिता सैफ ने दरवाजा खोला, मेरी माँ को कमरे के अंदर डाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया, तो मेरी मां अब नीलू मर्चेंट के बेडरूम में खड़ी थी। चूंकि देर रात थी लिहाजा नीलू अपने पति के साथ गहरी नींद में सो रही थीं। मगर जैसे ही उन्होंने माँ को देखा तो दोनों जोर से चीखने लगे, नीलू के हसबैंड ने तो मेरी मां को शूट ही कर दिया होता तब मां ने हैंड्स अप करते हुए खुद को बचाया और जोर से चिल्लाते हुए बोलीं, गोली मत चलाना, मैं हूं डिंगी।” सारा कहती है कि “मुझे तो ये सोचकर ही हंसी आती है कि बूट पॉलिश चेहरे पर लगाकर मेरे पेरेंट्स दिख कैसे रहे होंगे और वो क्या सीन रहा होगा।’

गौरतलब है कि सैफ अली खान ने अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ 1991 में शादी की थी। इनकी शादी से दो बच्चे हुए जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली पटौदी रखा गया। हालांकि इन दोनों की शादी महज़ 13 साल ही चल पाई और फिर दोनों आपसी रजा मंदी से एक दूसरे से अलग हो गए। गौरतलब है कि अमृता सिंह सैफ अली खान से उम्र में 12 साल बढ़ी थी। शादी के वक्त जहां सैफ की उम्र महज़ 20 साल थी वहीं अमृता उस दौरान 32 की उम्र को छू गयी थी। दोनो को अलग होने के बाद बच्चे अमृता सिंह ने ही पाले।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.