Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से लगा शहनाज गिल को सदमा, बोलीं- सुबह उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा… मैं कैसे जिऊंगी

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर हर किसी के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

उनके फैंस से लेकर परिवार और इंडस्ट्री के लोग तक हर कोई अब तक उनकी मौत पर यकीन करने की हालत में नहीं है। वहीं, इस बीच सिद्धार्थ की खास दोस्त शहनाज गिल का दिल तोड़ देने वाला रिएक्शन सामने आया है। जिसके बारे में शहनाज के पिता ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने बताया किस तरह वो बिलखते हुए ये कह रही हैं कि ‘पापा अब मैं कैसे जिऊंगी’।

Break-up New Between Sidharth Shukla Shehnaz Gill | क्या टूट गई है सिद्धार्थ  शुक्ला-शहनाज गिल की जोड़ी?, कुछ वक्त पहले उड़ी थी शादी की अफवाह
मेरे हाथों में वो दुनिया छोड़कर गया…
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला के लिए अपने प्यार का कई बार इजाहर कर चुकीं हैं। वहीं, सिद्धार्थ के निधन की खबर पर वो बुरी तरह टूट गई हैं। फीफाफूज की एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ ने शहनाज की बाहों में आखिरी सांस ली और शहनाज ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। उनके पिता संतोख सिंह सुख ने फोन पर बात करते हुए बताया कि ‘शहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने मुझसे कहा पापा उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। मेरे हाथों में वो इस दुनिया को छोड़कर गया। अब मैं क्या करूंगी कैसे जीऊंगी’।

सुबह की घटना
उन्होंने आगे बताया- ‘शहनाज उसको सुबर नॉर्मली उठाने गई तो उसने रेस्पॉन्ड नहीं किया। उसने गोदी में उसको पकड़ के रखा और उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिर उसने सिद्धार्थ की पूरी फैमिली को बुलाया जो आस-पास रहते हैं। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। शहजान कहती है कि वो नहीं है तो मैं कैसे रहूंगी’।

पिता को हो गई चिंता
शहनाज के पिता कहते हैं कि उन्हें कभी इस बात की चिंता नहीं हुई कि मुंबई में उनकी बेटी अकेली रहती है। क्योंकि सिद्धार्थ एक फैमिली की तरह ही शहनाज का ख्याल रखते थे। लेकिन अब उन्हें बहुत चिंता हो गई है। बता दें कि शहनाज और सिद्धार्थ की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई था और शो पर ही दोनों करीब आ गए थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.