Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए करीना कपूर को 10 साल बड़े सैफ अली खान से करनी पड़ी शादी… सालों बाद खुली जुबान

Kareena Kapoor Saif Ali Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान करण जौहर के टॉक शो क़फी विद करण की लेटेस्ट गेस्ट हैं। इस शो पर करीना कपूर अपनी भाभी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस शो में करीना कपूर ने हर बार की तरह काऊच भी बैठकर अपनी रियल लाइफ के सीक्रेट से पर्दा उठाया।

करीना कपूर ने इस बार सैफ अली खान के साथ शादी और लिव इन रिलेशन को लेकर खुलकर बात की। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने डर्टी मैग्जीन के लिए भी फोटोशूट कराया और इस दौरान उन्होंने हैरान करने वाले स्टेटमेंट दिए हैं।

 

करीना के इस मौके पर ये भी बताया कि उन्होने 5 सालों की डेटिंग के बाद सैफ अली खान से शादी की और उनके इस फैसले के पीछे सबसे बड़े वजह का खुलासा भी एक्ट्रेस ने इसी इंटरव्यू में किया है। करीना कपूर ये खुलासा हाल ही में द डर्टी मैगजीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में किया है।

करीना ने अपनी शादी, पैरेंटहुड और बच्चों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के सामने बिना किसी दबाव के अपना जीवन जीने व सबसे पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने की इच्छा के बारे में बातचीत की और कहा कि अब आपकी शादी होने का कारण यह है कि आप एक बच्चा पैदा करना चाहते हैं, है ना ? मेरा मतलब आज है अन्यथा आप बस एक साथ रह सकते हैं। सैफ अली खान और मैं पांच साल तक एक साथ रहे। इसलिए जब हमने अगला कदम उठाया, तो ऐसा इसलिए था क्योंकि हम बच्चे पैदा करना चाहते थे।

आपको बता दे कि कुछ सालों की डेटिंग के बाद करीना और सैफ ने अक्टूबर 2012 में मुंबई में शादी की थी। सैफ अली खान की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। 2004 में वे दोनों अलग हो गए। सैफ और अमृता के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ और करीना से दो बेटे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान। बच्चों की परवरिश पर करीना ने कहा कि पालन-पोषण के प्रति उनका दृष्टिकोण सरल है। कोई सही या गलत तरीका नहीं है। माता-पिता बनने के बारे में आगे बोलते हुए, करीना ने कहा कि हम बच्चों को एक व्यक्ति के रूप में मानते हैं, हम उनका सम्मान करते हैं और हम उन्हें ऐसा ही रहने देते हैं। वे इसका पता लगा लेंगे, वे अपना रास्ता खुद खोज लेंगे।

एक्ट्रेस पर आगे कहा कि बच्चे काफी लचीले होते हैं, आप जानते हैं और मैं अपना जीवन अपने बच्चों के सामने जीना चाहती हूं, मैं उनके साथ सब कुछ करना चाहताी हूं। हमें खुश रहना होगा ना, तभी वे फलेंगे-फूलेंगे। मैं सबसे पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार हूं। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो करीना हंसल मेहता की एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा तब्बू और कृति सेनन के साथ द क्रू भी आने वाली है। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होंगी।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.