Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सीमा हैदर और सचिन पर बनने जा रही फिल्म Karachi To Noida की रिलीज डेट हुई अनाउंस, विरोध के बीच इस दिन जारी होगा पोस्टर

Karachi To Noida Release Date: अपने प्यार के लिए चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर की कहानी भारत का बच्चा-बच्चा जान गया है. जब से सीमा भारत आई हैं तभी से वो लाइमलाइट में बनी हुई हैं. यही वजह है कि फिल्म निर्माता अमित जानी को ये कहानी दिलचस्प लगी और उन्होंने इसपर फिल्म बनाने का ऐलान भी कर दिया. अब इन सब के बीच फिल्म का पोस्टर जारी होने वाला है. सोमवार को जारी किए जाने वाले इस पोस्टर के लिए फिल्म के मेकर अमित जानी मुंबई पहुंच गए हैं. इस फिल्म का राज ठाकरे की पार्टी MNS (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) द्वारा लगातार विरोध भी किया जा रहा है. अमित को पाकिस्तानी व्यक्ति को फिल्म में लेने और उसपर फिल्म बनाने को लेकर लगातार धमकियां मिल रही हैं. जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख भी किया है. ये मामला चल ही रहा है कि इसी बीच अब अमित जानी ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

इस दिन रिलीज होगी सीमा-सचिन पर बनी फिल्म
सीमा-सचिन की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. पाकिस्तान के कराची में रहने वाली सीमा अपने पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ अपने प्यार सचिन के लिए भारत आ गईं. इसके बाद सीमा पूरे देश में चर्चा का विषय बन गईं. इसके बाद अमित जानी ने इस लव स्टोरी पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया. फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ रखा गया है. जिससे सीमा हैदर भी बॉलीवुड डेब्यू करेंगी. इन सब के बीच अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. अमिता जानी ने इस फिल्म को गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है. वहीं फिल्म का पोस्टर सोमवार यानी 28 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाएगा.

एमएनएस की धमकी पर कोर्ट पहुंचे अमित जानी
MNS का कहना है कि वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे. राज ठाकरे की पार्टी MNS फिल्म में किसी भी पाकिस्तानी कलाकार या पाकिस्तानी नागरिक को रोल दिए जाने का विरोध कर रहे है. राज ठाकरे की पार्टी से लगातार मिल रही धमकियों के बाद अमित जानी के बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है और MNS के खिलाफ क्रिमिनल रिट पिटीशन दायर की है. अमित जानी ने कहा है की राज ठाकरे उनकी पार्टी के नेताओं को फिल्म के बारे में गलत जानकारी दी गई है. अमित जानी कह रहे हैं कि MNS से गुजारिश है कि आकर हमसे बात करें. अगर वो नहीं आ सकते हैं तो हमें बात करने के लिए बुलाएं. मुझे पूरा यकीन है कि हमारी बात सुनने के बाद एमएनएस की सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी. राज ठाकरे खुद इस फिल्म की प्रशंसा करेंगे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.