Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सुमोना चक्रवर्ती ने लगाए कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप, कहा – ‘कपिल मेरे साथ करता है….’

सुमोना चक्रवर्ती: कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो‘ पॉपुलर होने के साथ साथ कई बार विवादों में भी आ चुका है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि वे उनकी फिल्म का प्रमोशन नहीं कर रहे है.

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो को बंद करने की होड़ भी मच गई थी. लेकिन बाद में धीरे धीरे सारा मामला शांत हो गया और अब सब कुछ ठीक है. इसके साथ ही कपिल शर्मा अपने शो का अगला सीजन लेकर आ रहे है.

सुमोना चक्रवर्ती

शो में कपिल शर्मा की पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने भी इस पर बयान जारी कर कहा है कि अब सब कुछ ठीक हो चुका है. इसी दौरान सुमोना चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

वैसे सुमोना का वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना हो चुका है. इस एपिसोड में जाने माने लेखक चेतन भगत, अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ का प्रमोशन करने आए हुए थे. इस दौरान कपिल शर्मा सुमोना का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे है. इस पर सुमोना कहती है कि कपिल मुझसे जलता है. लेकिन हम आपको बता दें, ये अब इस एपिसोड का हिस्सा था और सब कुछ केवल हंसी मजाक के लिए बोला गया था.

 

आज सुमोना चक्रवर्ती टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा है. लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते है कि इन्होने आमिर खान और मनीषा कोइराला की 1999 में आई फिल्म ‘मन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

 

इसके बाद उन्होंने टेलीविज़न के कई शोज किए, लेकिन उन्हें सबसे बड़ी सफलता 2011 में ‘बड़े अच्छे लगते है’ सीरियल में नताशा का रोल करके मिली. ये टीवी शो बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित था.इसके बाद सुमोना चक्रवर्ती ने ‘मन’ फिल्म के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘आखिरी डिसीजन’, ‘बर्फी’, ‘किक’ और ‘फिर से’ फिल्म में काम किया हुआ है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.