Thu, Oct 22, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सैफ अली खान- ज्यादा धार्मिक होना भी खतरनाक, मौ’त के बाद जीवन को नहीं मानता…

सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “भूत पुलिस” के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं।

फिल्म में सैफ भूत-प्रेतों को वश में करने का काम करते दिखेंगे। एक्टर ने अपनी फिल्म की प्रमोशन के दौरान भूतों से जुड़ी बातें की वहीं उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज पर विश्वास है जो उन्हें सकारात्मकता देती है।

ऐसे में सैफ अली खान ने बताया कि वह धार्मिक नहीं आध्यात्मिक रहना पसंद करते हैं। रियल लाइफ में वह खुद को रिलीजियस नहीं मानते। सैफ के मुताबिक ज्यादा धर्मिक हो जाने से उन्हें चिंता होती है और वह सोच से धर्मनिरपेक्ष हैं।

पीटीआई के मुताबिक, भूतों और ईश्वर को लेकर अपने विचारों पर बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, “मैं वास्तविक जीवन में अनीश्वरवादी हूं। मैं इस मायने में बहुत धर्मनिरपेक्ष हूं। मुझे लगता है कि बहुत अधिक धर्म मुझे चिंतित करता है क्योंकि वे मौत के बाद के जीवन पर ज्यादा जोर देते हैं और इस जीवन की बात नहीं करते हैं। मैंने पाया है कि बहुत ज्यादा धार्मिक होने पर आप एक संगठन का रूप लेने लगते हैं, जिसके साथ फिर बहुत सारी समस्याएं जुड़ जाती हैं। ऐसे में बहस छिड़ जाती है कि मेरे ईश्वर, या आपके ईश्वर या किसके ईश्वर बेहतर हैं। मैं इसलिए धार्मिक हूं, क्योंकि मैं सर्वोच्च शक्ति के अस्तित्व में विश्वास करता हूं । लेकिन वो सर्वोच्च शक्ति क्या है, मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता है।’’

सैफ ने आगे कहा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं और अपनी एनर्जी को अपने कामों पर लगाता हूं। मैं धार्मिक होने की बजाए आध्यात्मिक ज्यादा हूं। मैं मौत के बाद के जीवन में विश्वास नहीं करता। मेरा मानना है कि जब हमारी डेथ होती है, उसके साथ सारी चीजें खत्म हो जाती हैं।’

‘‘भूत पुलिस’’ फिल्म करने का खास कारण बताते हुए एक्टर ने कहा, ‘फिल्म में कुछ ऐसा होना चाहिए, जोकि आपको पूरी फिल्म से जोड़े रहे। जब आप कोई कहानी सुनते हैं या कोई पटकथा पढ़ते हैं, तो आपके दिल और दिमाग फिल्म के सीन खुद ब खुद बनाने लगते हैं। मेरे साथ ऐसा हुआ।’

फिल्म के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा, ‘यह मेरे द्वारा पढ़ी गई बेहतर कहानियों में से एक है। मुझे लगता है कि फिल्म की कहानी में लोगों की अपेक्षा से कहीं अधिक गहराई है और यह वास्तव में एक दिलचस्प फिल्म है।

बता दें, ‘भूत पुलिस’ का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। फिल्म में सैफ के किरदार का नाम विभूति है, जोकि पैसों के लिए भूतों को अपने वश में करता है। फिल्म में एक्टर अर्जुन कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

‘भूत पुलिस’ 10 सितंबर को रिलीज हो रही है। कोविड के कारण फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्मम में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के अलावा यामि गौतम, जैकलीन फर्नांडीज और जावेद जाफरी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.