Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सैफ अली खान नहीं होने देना चाहते थे सोहा अली खान की शादी, बोली-अब तक मेरे 20 बच्चे हो चुके होते!

बॉलिवुडऐक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) नवाब परिवार के अलावा फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती हैं।

वह शर्मिला टैगोर की बेटी हैं, उनके भाई सैफ अली खान हैं, जिनकी शादी पहले अमृता सिंह और फिर करीना कपूर से हुई है। लेकिन सोहा अपने भाई के पास सिर्फ करियर की सलाह ही नहीं लेती हैं बल्कि जिंदगी के हर जरूरी मसले पर वह अपने भाई से खुलकर बात करती हैं। 2013 में Deccan Herald को दिए एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने अपनी शादी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया था। सोहा ने कहा,’जब मैंने अपनी मां और भाई से शादी करने का सही समय पूछा तो इस पर दोनों की राय एक दूसरे से काफी अलग थी। एक तरफ मां शर्मिला ने कहा कि उन्हें जल्द से जल्द शादी करनी चाहिए, वहीं भाई सैफ ने कहा कि 40 तक इंतजार करना सही है।’

Actor Saif Ali Khan Sister Soha Ali Khan Arms Licence Case - पटौदी खानदान  की बेटी सोहा अली खान जेल जाने से बचीं, काट रही थीं पुलिस स्टेशन के चक्कर -  Amar
अपने इंटरव्यू में सोहा कहती हैं,’मेरी मां मुझसे रोज कहती थी कि मुझे शादी कर लेनी चाहिए और अगर मैं उनके रास्ते पर चलती तो अब तक मेरे 20 बच्चे हो चुके होते। वह मुझसे हर समय कहती थी कि शादी कर लो, शादी कर लो। अब वह कहती है जो मन है वह करो।’

हालांकि, सैफ ने उन्हें बताया कि जब तक आप उम्र के सही पड़ाव पर नहीं हो जाते, तब तक शादी नहीं करनी चाहिए क्योंकि शादी के सोशल कॉन्ट्रैक्ट है। सैफ का मानना है कि 40 की उम्र तक एक व्यक्ति शादी के लिए तैयार नहीं है। और भाई सैफ ने भी मुझे 40 तक शादी न करने की सलाह दी।

Saif advises me to get married at 40: Soha Ali Khan - Movies News
सोहा ने जब साल 2013 में डेक्कन हैराल्ड को इंटरव्यू दिया था। उस वक्त सोहा और उनके पति कुणाल खेमू एक दूसरे को डेट रहे थे। साल 2009 की फिल्म ‘खोजते रह जाओगे’ के सेट पर कुणाल और सोहा मिले थे। काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2015 में कुणाल और सोहा शादी के बंधन में बंधें। साल 2017 में सोहा ने बेटी इनाया को जन्म दिया।

सोहा की बुक लॉन्च के दौरान करीना ने कहा था कि अगर इस परिवार में साहित्य को लेकर किसी को बहुत ज्यादा प्यार है तो मुझे लगता है कि वह सोहा अली खान है। जब भी मैं सैफ और सोहा के साथ डिनर पर बाहर जाती हूं, तो मुझे लगता है कि मेरा जाना सही नहीं होगा क्योंकि दोनों की बातचीत मुझे समझ में नहीं आती है। सोहा ने साल 2017 में ‘पर्क्स ऑफ बीइंग मॉडरेटली’ किताब लिखी है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.