Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सैफ के साथ शादी पर ये क्या बोल गई करीना कपूर खान- कभी सोचा नहीं था कि जिसके मेरी बड़ी बहन के साथ…

करीना कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेबो कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है और निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब उन्होंने सैफ अली खान के साथ शादी करने का फैसला लिया तो पूरी इंडस्ट्री में तहलका मच गया था।

करीना कपूर ने सैफ को लेकर बोली ये बात

लेकिन हाल ही में करीना कपूर ने राजीव मसंद के द्वारा होस्ट किया गया शो नेटफ्लिक्स इंडिया एक्टर्स राउंड टेबल के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी कुछ कहा। इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि वह अपने युवा स्वयं को बताना चाहती है। इस पर करीना कपूर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वह कभी भी विश्वास नहीं कर सकती कि उन्हें की बहन करिश्मा कपूर के को स्टार के साथ उनकी शादी हो चुकी है। यहां तक कि उनके साथ बच्चे भी हो चुके हैं।

Kareena Kapoor, Karisma Kapoor, Saif Ali Khan

करिश्मा के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं सैफ अली खान

दरअसल, आपको बता दें कि सैफ अली खान के साथ में करिश्मा कपूर ने काफी काम किया है। दोनों ने हम साथ साथ हैं, बीवी नंबर वन और यह दिल्लगी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। करीना कपूर से सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2009 में थ्रिलर फिल्म कुर्बान में सैफ अली खान के साथ बोल्ड सीन को लेकर बात की। तब अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें सैफ अली खान के साथ ऐसा सीन करने में कुछ भी अजीब नहीं लगा। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह तब तक एक दूसरे को डेट कर चुके थे।

 

5 साल तक लिवइन में रहे सितारे

इसी के अलावा द डर्टी मैगजीन के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि वह शादी से पहले 5 साल तक सैफ अली खान के साथ में लिव-इन रिलेशनशिप में रही थी। इसी दौरान करिश्मा कपूर ने यह भी बताया था कि उनसे शादी करने का उनका एकमात्र कारण बच्चे पैदा करना और पारिवारिक जीवन में आगे बढ़ना था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.