Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सोचा था रे-प सीन का मौका मिलेगा’, साउथ की इस एक्ट्रेस पर को-स्टार ने किया भ’द्दा कमेंट, जमकर हो रही थू थू

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ में नजर आए एक्टर मंसूर अली खान अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मंसूर ने फिल्म में अपनी को-एक्ट्रेस रहीं तृषा कृष्णन को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है, जिसकी एक्ट्रेस ने भी निंदा की है और एक्टर को घटिया आदमी बताया है। तो आइए डिटेल में जानते हैं पूरा मामला क्या है..

 

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में मंसूर अली खान ने कहा कि ‘जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ काम करने वाला हूं, तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे वैसे ही बे-डरू-म में ले जा सकता हूं जैसे मैं पहले भी कई फिल्मों में दूसरी एक्ट्रेसेस को ले जा चुका हूं। मैंने कई फिल्मों में रे-प सीन किए हैं तो मेरे लिए यह नया नहीं है। पर मेकर्स ने कश्मीर शेड्यूल में मुझे तृषा से मिलने तक नहीं दिया।’

 

PunjabKesari

वहीं, तृषा ने ट्वीट शेयर करते हुए मंसूर के कमेंट की निंदा की है और साथ ही उनके साथ जिंदगी में कभी काम ना करने की कसम भी खाई।

PunjabKesari

अपने ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हाल ही में मैंने एक वीडियो देखा जिसमें मिस्टर मंसूर अली खान ने मेरे बारे में भद्दी और घटिया बात की है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे से-क्सि-स्ट, अ-प-मा-नज-न-क, घृ-णि-त और खराब मानती हूं। वो ऐसी कामनाएं कर सकते हैं, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि मैंने कभी उनके जैसे घटिया व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया और आगे भी यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग पूरी मानव जा-ति का नाम खराब करते हैं।

 

PunjabKesari

मंसूर के इस बयान के बाद फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने भी उनकी आलोचना की। लोकेश ने तृषा के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मंसूर अली खान द्वारा किए गए कमेंट को सुनकर निराश और नाराज हूं। यह देखते हुए कि हम सभी एक ही टीम में काम करते हैं। किसी भी इंडस्ट्री में महिलाओं, साथी कलाकारों और प्रोफेशनल्स के सम्मान पर समझौता नहीं किया जा सकता। मैं इस व्यवहार की निंदा करता हूं।

 

बता दें, मंसूर अली खान साउथ की कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले कर चुके हैं। वो फिल्मों में रे-प सीन करने को लेकर जाने जाते हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लियो’ में देखा गया था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.