Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा की शादी होते ही पिता शत्रुघ्न सिन्हा को मिली धमकी, बोले- घर और बेटों…

Hindu Bhawani Sena Warning Shatrughan Sinha: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने गैर धर्म में शादी की है। इसी को लेकर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अल्टीमेटम दिया गया है। शत्रुघ्न सिन्हा को ये धमकी बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने दी है। हिंदू भवानी सेना ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी का विरोध किया है। हिंदू शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर लगाकर सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को लव जिहाद बताया है। साथ ही कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा को सोनाक्षी- जहीर की शादी के बाद मिली धमकी (Hindu Bhawani Sena Warning Shatrughan Sinha)

शत्रुघ्न सिन्हा पहले बेटी और जहीर इकबाल की शादी के खिलाफ थे। पिता होने के नाते बाद में परिवार इस शादी के लिए राजी हो गया। अब पटना में बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी और जहीर की फोटो वाले पोस्टर लगे हैं। इसमें लिखा है, “सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा है। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर एक बार फिर पुनर्विचार करें नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें, इससे हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिव भवानी सेना बिहार में घुसने नहीं देंगी।”

 

Hindu Bhawani Sena Warning Shatrughan Sinha

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Zaheer Wedding Updates) ने रविवार को सिविल मैरिज के तहत शादी की है। शादी के बाद कपल ने शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में ये रिसेप्शन दिया। इसमें सोनाक्षी के माता-पिता जो शामिल हुए, पर उनके दोनों भाई लव और कुश ने बहन की शादी से दूरी बनाकर रखी। अब सोनाक्षी की शादी परिवार के लिए एक मुसीबत और परेशान लेकर आ रही है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.