Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

स्कूल टाइम में प्रेग्नेंट हो गई थी करीना कपूर! 14 की उम्र में लगा बैठी थी दिल, जानें फिर किया था मां ने

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री में जीरो फिगर का ट्रेंड लाने वाली करीना कपूर (Kareena Kapoor) 42 साल की हो गई है। 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मी करीना ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखें। फ्लॉप फिल्म से करियर शुरू करने वाली करीना को इतनी आसानी से सफलता नहीं मिली थी। लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद उनकी झोली में सफलता आई थी। करीना अपने काम के साथ-साथ कॉन्ट्रोवर्सीज में भी बनी रही। उनसे जुड़ी ऐसी कई अफवाहें भी हैं जिसे सुनकर किसी का भी माथा चकरा सकता है। इन अफवाहों में से एक अफवाह ये भी है कि वे 9वीं क्लास में प्रेग्नेंट हो गई थीं। बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में न तो कभी करीना, न ही उनके घरवालें और न ही उनसे जुड़े किसी सोर्स ने कभी इस बारे में कभी कोई बात की। वहीं, इसी से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि 14 साल की उम्र में करीना एक लड़के से दिल लगा बैठी थी।

कम उम्र में हो गया था करीना कपूर को प्यार
करीना कपूर जहां अपनी सेक्सी और बोल्ड अदाओं के लिए फेमस है वहीं उनके साथ कई विवाद भी जुड़े है। उन्होंने जहां इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स से पंगा लिया तो महज 14 साल की उम्र में एक लड़के से दिल लगा बैठी थी और उसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थी। करीना ने इस प्यार के बारे में एक इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा। उन्होंने बताया था- जब मैं 14 साल की तब एक लड़के पर मेरे दिल आ गया था। लेकिन मम्मी को वो लड़का बिल्कुल भी पसंद नहीं था। मम्मी को मेरा उस लड़के से मिलना भी अच्छा नहीं लगता था। उन्होंने इंटरव्यू में यह भी बताया- सिंगल मदर होने के कारण मम्मी नहीं चाहती थी कि मैं ये सब करूं। ऐसे में वो फोन को एक कमरे में बंद करके रखती थी ताकि मैं उस लड़के से बात न कर सकूं। एक बार किस्सा सुनाते हुए करीना ने इंटरव्यू में बताया था- मम्मी एक बार जब डिनर करने बाहर गई तोल मैंने चाकू से दरवाजे पर लगा ताला खोला और उस लड़के से बात की थी। इतना ही नहीं मैंने उस लड़के के साथ घर से भाग जाने का प्लान भी बनाया था। जब मम्मी को इस बात की भनक लगी तो मुझे देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया गया था।

रिफ्यूजी से किया था करीना कपूर ने डेब्यू
आपको बता दें कि वैसे तो करीना कपूर, ऋतिक रोसन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू करने वाली थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के कुछ सीन्स उन्होंने शूट भी कर लिए थे। लेकिन इसी बीच करीना की मां बबिता ने डायरेक्टर राकेश रोशन के सामने एक ऐसी शर्त रख दी कि वे उसे मानने को तैयार नहीं हुए और आखिरकार करीना को फिल्म छोड़नी पड़ी। दरअसल, बबिता फिल्म में कुछ ज्यादा ही दखल देने लगी थी। वे अपने हिसाब से बेटी का रोल चाह रही थी और ऐसा हो नहीं पाया। इसके बाद करीना ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया, जो सुपरफ्लॉप साबित हुई। करीना को सफलता 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम से मिली। हालांकि, ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसके बाद करीना ने लगातार 10 फ्लॉप फिल्में दी और पिर कही जाकर 2004 में फिल्म एतराज आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई की।

– बात करीना कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने अजनबी, यादें, अशोका, मुझसे दोस्तों करोगे,, खुशी, युवा, देव, पिदा, हलचल, बेवफा, क्योंकि, 36 चाइना टाउन, ओमकारा, डॉन, जब वी मेट, गोलमाल 3, हीरोइन, सिंघम रिटर्न, बजरंगी भाईजान, बॉडीगार्ड, गुड न्यूज, लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में काम किया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.