Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

स्वरा ने बयाँ किया अपना दर्द, कहा- मैं एक फूल की फोटो भी डालूं तो लोग उसे Vibrator और उंगली से जोड़ देते..

सोशल मीडिया ट्रोल्स की पहली पसंद फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों चर्चा में हैं.

वह अक्सर अपने बयान की वजह से आलोचनाओं का सामना करती रहती हैं. वह शायद एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं. उनके द्वारा एक फिल्म में किये गए हस्त मैथुन वाले सीन को लेकर आजतक उनकी जबरदस्त आलोचना होती है. लोग उनको हर वक्त इसी सीन की याद दिलाते हुए ट्रोल कर देते हैं. तो अब इसको लेकर स्वरा का दर्द छलका है और उन्होंने आखिरकार इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी.

लव जिहाद पर स्वरा का विवादित बयान
जाहिर है स्वरा ने फिल्म ‘विरे दी वेडिंग’ में एक सीन किया था. इसमें वह वाइब्रेटर का इस्तेमाल करते नजर आई थीं. बस फिर क्या था फिल्म के बाद से आज इतने साल गुजर जाने के बाद भी लोग उनको ट्रोल करते हैं.

तो वहीं अब स्वरा ने हाल ही में एक ट्विटर स्पेस पर एक चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही इस बातचीत का एक अंश इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कहा, ‘सोशल मीडिया एक वर्चुअल पब्लिक प्लेस है। जो कि वैसा ही है, जैसे सड़कें और रेस्टोरेंट।

लेकिन आज भी पब्लिक प्लेस में शालीनता और बुनियादी सामाजिक शिष्टाचार बना हुआ है। लेकिन, ऑनलाइन ऐसा नहीं है। मैं एक फूल की फोटो भी पोस्ट नहीं कर सकती, जिस पर लोग ‘वीरे दी वेडिंग’ के मेरे मास्टर बेशन वाले सीन को लेकर कुछ ना कहें।’


स्वरा ने आगे कहा, “यह बचकाना है और साइबर यौ’न उत्पी’ड़न जैसा है। लेकिन, मुझे महसूस होता है कि इसके आगे झुकना या फिर इसके कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बनाने के बारे में नहीं सोचतीं। हम वर्चुअल पब्लिक स्पेस को नफ’रत, क’ट्ट’रता और धम’काने के लिए नहीं सौंप सकते हैं।

अगर मेरा दिन अच्छा चल रहा है, तो मुझे वास्तव में परवाह नहीं है। अगर मैं लो फील कर रही हूं, तो मैं उन्हें सुना देती हूं। कुछ दिन आप उनसे बेहतर तरीके से निपटते हैं, कुछ दिन आप बस नहीं कर सकते। लेकिन मैंने उनसे निपटना सीख लिया है। मुझे लगता है कि मैंने उनके प्रति एक मोटी त्वचा विकसित कर ली है। मैं हमेशा हास्य और बुद्धि का उपयोग करने की कोशिश करता हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं अकेली इंसान नहीं हूं जो इसका सामना कर रहा है।

लव जिहाद पर स्वरा का विवादित बयान
आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले अभी हाल ही में स्वरा अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हुई थीं. जब उन्होंने तालिबान की तुलना हिंदुत्व से कर दी थी. इस ट्वीट के चलते उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो चुकी है. ऐसे में स्वरा के साथ यह कोई पहली बार नहीं है वह अक्सर विवा’दित या बेतुका बयान दे देती हैं जिसके चलते उनकी मुसीबत बढ़ जाती है.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.