Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

स्वरा भास्कर ने तालिबान से कर दी हिंदुत्व की तुलना, लोगों का फूटा गुस्सा, गिर’फ़्तारी…

अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदुत्व की तुलना तालिबान से कर दी है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर #ArrestSwaraBhasker ट्रेंड कर रहा है और स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

स्वरा भास्कर ने अफगानिस्तान की मौजूदा परिस्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। स्वरा ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों की तुलना भारत से की है। ऐसे में कुछ लोग उनका सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं तो कोई चाहता है कि उनका बायकॉट किया जाए।

स्वरा ने क्या लिखा?
स्वरा भास्कर ने लिखा है- हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य उत्पीड़ित की पहचान पर बिलकुल भी आधारित नहीं होने चाहिए।

स्वरा भास्कर की पोस्ट।

स्वरा भास्कर की पोस्ट। स्वरा पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
स्वरा की पोस्ट पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और जमकर गुस्सा निकाला। एक यूजर ने लिखा, हिंदुत्व की बेइज्जती करने के लिए स्वरा को गिरफ्तार करो। हिंदुओं ने कभी कोई आतंकवादी गतिविधि नहीं की है।

स्वरा भास्कर के खिलाफ फूटा सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा। स्वरा भास्कर के खिलाफ फूटा सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा।
एक दूसरे यूजर ने लिखा- #ArrestSwaraBhasker अरे दीदी अगर इतनी दिक्कत है तो वहां चली जा, जहां पर न हिंदू हो और न हिंदुत्व, यहां ‘हिंदुस्तान’ में क्यों झक मार रही हो… उदाहरण के लिए-पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की, कुवैत, इराक में शांतिप्रिय लोगों के साथ आनंद लें।

एक यूजर ने लिखा, ‘स्वरा भास्कर आप बिना किसी नतीजे के मेरे धर्म के खिलाफ खुलेआम लिख रही हैं, इसका मतलब है कि हिंदुत्व आतंक नहीं है। अगर यह आतंक होता, तो अगले ही पल आपने अपने खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ के पोस्टर दिखे होते।’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.