Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘हर मुस्लिम पाकिस्तानी है’, जब शबाना आजमी ने ‘गदर’ को बताया भड़काऊ फिल्म, सनी देओल ने दिया था ऐसा करारा जवाब

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seena Haider Love Story) और भारत से पाकिस्तान गई अंजू की लव स्टोरी आज कल खासी चर्चा में है. इस बीच भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल ‘गदर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. वहीं इस बीच शबाना आजमी का एक ऐसा इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की जमकर निंदा की थी. शबाना आजमी ने भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बीच किरदारों के चित्रण पर आपत्ति जताते हुए फिल्म को भड़काऊ बता दिया था. हालांकि, शबाना के इन बयान पर हमेशा शांत रहने वाले सनी देओल यानी फिल्म के ‘तारा सिंह’ ने करारा जवाब दिया था.

‘गदर 2’ का शानदार ट्रेलर सामने आ गया है और इसके साथ ही फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, अब ‘गदर 2’ के रिलीज होने से पहले शबाना आजमी का 22 साल पुराना इंटरव्यू एक बार फिर से चर्चाओं में है, जिसमें उन्होंने फिल्म के किरदारों के चित्रण पर आपत्ति जताते हुए फिल्म को भड़काऊ बताया था.

फिल्म और उसकी संवेदनशीलता से सहमत नहीं थीं शबाना आजमी

शबाना आजमी ने फिल्म की कड़ी निंदा करते हुए न सिर्फ फिल्म को ‘भड़काऊ’ बताया बल्कि फिल्म पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाया. साल 2001 में एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था कि वह फिल्म और उसकी संवेदनशीलता से सहमत नहीं हैं. उनके अनुसार, फिल्म में हिंदुओं को पीड़ित और मुसलमानों को खलनायक के रूप में दिखाया गया था. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म की टाइमिंग पर भी सवाल उठाये थे, क्योंकि उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें की जा रही थीं.

जब एक्ट्रेस ने कहा था, फिल्म राष्ट्रवाद, धर्म को भ्रमित करती

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि कैसे फिल्म राष्ट्रवाद, धर्म और पहचान के मुद्दों को भ्रमित करती है और विभाजन के कारण पैदा हुए दर्द की जटिलताओं से निपटती नहीं है. हालांकि, शबाना ने उल्लेख किया कि उनका मानना ​​है कि विभाजन एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर बात करने की जरूरत है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने फिल्म के खिलाफ प्रतिबंध के आह्वान को बढ़ावा नहीं दिया, बल्कि वह दुष्प्रचार के खिलाफ था.

सनी देओल ने दिया था करारा जवाब

फिल्म को लेकर शबाना आजमी की राय से सनी देओल बिलकुल भी खुश नहीं हुए. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें फिल्म के खिलाफ ऐसे भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए. एक्टर ने कहा था कि अक्सर लोग सुर्खियों में रहने के लिए किसी फिल्म के खिलाफ बोलते हैं, ताकि उन्हें अटेंशन मिल सके. उन्होंने कहा कि मैं एक परिपक्व आदमी हूं. मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा, जिससे किसी को धार्मिक ठेस पहुंचे. सनी ने कहा कि फिल्म में सब ठीक था, ये साबित दर्शकों ने किया. क्योंकि अगर कुछ गलत होता, तो फिल्म को इतना प्यार नहीं मिलता.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.