Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘हर 5 मिनट बाद रणबीर मुझे…’, तृप्ति डिमरी ने बताया किस तरह शूट हुआ पूरा इं’टी’मे’ट सीन, बोलीं- ‘आगे भी करूंगी’

Tripti Dimri On Intimate Scenes: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म की स्टोरी और रणबीर के एक्शन की फैंस जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इन सबके बीच तृप्ति डिमरी इस वक्त काफी चर्चा में हैं। भले ही उन्होने फिल्म में छोटा सा रोल किया है लेकिन बावजूद लोगों ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग दे दिया।

बता दें कि, फिल्म एनिमल में तृप्ति डिमरी ने जोया का किरदार निभाया। एक्ट्रेस का स्क्रीन टाइमिंग भले ही कम था लेकिन वह जितनी देर के लिए नजर आईं उससे उन्होंने फैंस का दिल ही जीत लिया। फिल्म में तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर के साथ कुछ इंटीमेट सीन्स किए हैं। जिसको लेकर कुछ लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ भी की। अब इन सबके बीच एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि रणबीर कपूर के साथ उन्होंने ये इंटीमेट सीन कैसे शूट किया था।

Tripti Dimri

फिल्म एनिमल में बोल्ड सीन्स करने के बाद तृप्ति डिमरी हर जगह छाई हुई हैं। अब हाल ही में उन्होंने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, फिल्म में मेरे इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी से मैं पहले परेशान हो गई थी क्योंकि शुरूआती फिल्मों में ऐसा मेरे साथ नहीं हुआ था। हालांकि मैं इस रोल से काफी खुश हूं क्योंकि लोगों ने मुझे काफी प्यार दिया।

तृप्ति डिमरी ने आगे बताया कि इंटीमेट सीन कैसे शूट हुआ था। एक्ट्रेस ने कहा, जब ये सीन शूट हो रहा था उस वक्त सेट पर केवल 4 लोग थे। मैं, रणबीर कपूर, संदीप रेड्डी वांगा और डीओपी यानि कैमरामैन। हर 5 मिनट बाद वह लोग मुझसे पूछ रहे थे कि क्या आप ठीक हैं? आपको कुछ चाहिए तो नहीं ? रणबीर ने भी मुझसे पूछा कि कैसे शूट करना चाहती हो? मुझे उनके साथ जरा भी असहज महसूस नहीं हुआ। मेरे आस-पास के लोग काफी कंफर्टेबल थे।

तृप्ति डिमरी ने आगे बताया कि इस सीन को शूट करने में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘मैं एक एक्ट्रेस हूं इसलिए ये सीन शूट करके मुझे नहीं लगता कि कोई गलती की है। मैं आगे भी ऐसा ही काम करती रहूंगी।’ बता दें कि, तृप्ति डिमरी ने जबसे फिल्म एनिमल में जोया का किरदार निभाया है उसके बाद से लगातार वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इंस्टाग्राम पर भी एक्ट्रेस के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.