Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में एंजॉय करते दिखे सोनाक्षी-जहीर:आज होगी सगाई; कल सुबह जहीर के घर पर रजिस्टर्ड मैरिज, शाम को ग्रैंड रिसेप्शन देगा कपल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। इसी बीच बीते दिनों हुई कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को जहीर की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रत्नासी के दोस्त जफर अली मुंशी ने शेयर किया है।

हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ जहीर-सोनाक्षी।
हल्दी-मेहंदी सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स के साथ जहीर-सोनाक्षी।

लिखा- ‘सोनाक्षी ऑफिशियली बैंडस्टैंड आ गईं’
इस फोटो को शेयर करते हुए जफर ने लिखा, ‘काफी एक्साइटेड हूं और आखिरकार सोना ऑफिशियली बैंडस्टैंड बिल्डिंग के A क्लैन में आ गई हैं।’ बता दें कि यह जहीर इकबाल के घर का एड्रेस है।

इन तस्वीरों में जहां एक तरफ सोनाक्षी और जहीर फैमिली मेंबर्स के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में कपल के फ्रेंड्स मेहंदी सेरेमनी एंजॉय करते दिख रहे हैं।

जफर ने सोशल मीडिया पर सेरेमनी की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं।
जफर ने सोशल मीडिया पर सेरेमनी की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं।
सेरेमनी में एंजॉय करते कपल के फ्रेंड्स।
सेरेमनी में एंजॉय करते कपल के फ्रेंड्स।
इस दौरान जहीर की बहन सनम रत्नासी (बाएं से दूसरी) भी नजर आईं।
इस दौरान जहीर की बहन सनम रत्नासी (बाएं से दूसरी) भी नजर आईं।
इसी बीच सोनाक्षी का घर ‘रामायणा’ भी शादी के लिए रोशनी से सजा दिया गया है।
इसी बीच सोनाक्षी का घर ‘रामायणा’ भी शादी के लिए रोशनी से सजा दिया गया है।

अमेरिका से आ रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा के भाई
इस शादी में शामिल होने के लिए सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के भाई और कई फैमिली मेंबर्स अमेरिका से आ रहे हैं। इस बात का खुलासा शत्रुघ्न के दोस्त शशि रंजन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया था।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कपल की रजिस्टर्ड मैरिज जहीर इकबाल के घर पर ही होगी। यह पूरे परिवार के लिए बहुत ही खुशनुमा पल है।

हाल ही में सोनाक्षी की फैमिली ने जहीर के घर पर डिनर किया था। उसकी इनसाइड फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
हाल ही में सोनाक्षी की फैमिली ने जहीर के घर पर डिनर किया था। उसकी इनसाइड फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
इन तस्वीरों में सोनाक्षी के पेरेंट्स शत्रुघ्न और पूनम भी नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों में सोनाक्षी के पेरेंट्स शत्रुघ्न और पूनम भी नजर आ रहे हैं।

डिनर पर साथ नजर आए थे दोनों परिवार
हाल ही में साेनाक्षी और जहीर की फैमिली डिनर पर साथ नजर आई थी। इस दौरान सोनाक्षी के पेरेंट्स शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी वाइफ पूनम सिन्हा, जहीर के पिता इकबाल रत्नासी के साथ नजर आए थे।

चर्चा है कि 22 जून आज यानी कपल सगाई करने वाले हैं। वहीं 23 जून को दोनों सुबह रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और फिर इसी दिन शाम को मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी।

‘काकुड़ा’ का फर्स्ट लुक रिलीज
वर्कफ्रंट पर साेनाक्षी की अगली फिल्म ‘काकुड़ा’ है जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्म में सोनाक्षी के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आएंगे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.