Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘हाइट कम है तो क्या शादी नहीं कर सकता…’, ट्रोल्स पर बरसे अब्दु रोजिक, भद्दे कमेंट्स से ससुरालवाले भी हुए दुखी

बिग बॉस कंटेस्टेंट और फेमस सिंगर अब्दु रोजिक अपनी सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में रहे. छोटे भाईजान के नाम से फेमस अब्दु रोजिक ने लेडीलव अमीरा के साथ सगाई कर ली है. उन्होंने इंगेजमेंट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी की. मगर अभी तक होने वाली बेगम का चेहरा नहीं दिखाया है. अब अब्दु रोजिक ने सगाई के बाद दुखी होकर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि किस कदर सगाई के बाद उन्हें लगातार टारगेट किया जा रहा है. कभी हाइट की वजह से तो कभी किसी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है. अब्दु रोजिक ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स की क्लास लगाई है आइए बताते हैं आखिर ट्रोलिंग पर उन्होंने क्या कहा है.

अब्दु रोजिक ने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा. सबसे पहले तो उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें विश किया. उन्होंने बताया कि अमीना की तरफ से भी वह सभी को शुक्रिया करते हैं. उन्होंने होने वाली पत्नी के घरवालों से इजाजत लेकर अपने फैंस के साथ सगाई की फोटोज शेयर की थी. मगर उन्हें फोटोज शेयर करना महंगा पड़ गया. लोगों ने उन्हें ताने मारने शुरू कर दिए.

अब्दु रोजिक ने शेयर किया वीडियो
अब्दु रोजिक वीडियो में कहते हैं, ‘मैं सबसे पहले सभी का शुक्रिया करता हूं जिन्होंने हमें बधाई दी. मगर कुछ लोग मुझपर बैड कमेंट्स कर रहे हैं. अमीना के परिवार तक को भी उन्होंने नहीं छोड़ा. मैंने अमीना के परिवार को मनाया था कि वह एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहते हैं. मगर लोगों ने मुझे और अमीना पर बुरे कमेंट करना शुरू कर दिए. क्या मेरी हाइट कम है तो मुझे खुश होने का हक नहीं है?’

अब्दु रोजिक को हाइट को लेकर किया गया ट्रोल
वह आगे वीडियो में कहते हैं, ‘जिन लोगों को सुनाई नहीं देता या फिर दिखाई नहीं देता, उनकी भी शादी होती है. लेकिन मैं छोटा हूं तो मेरा मजाक उड़ाया जा रहा है. मैं तो शुक्रगुजार हूं कि मेरी हेल्थ अच्छी है. मैं भी खुश रहना डिजर्व करता हूं. मैं सभी से उम्मीद करता हूं कि वह एक दूसरे के लिए सम्मान रखें. आपके बच्चे क्या सिखेंगे. इस तरह के भद्दे मजाक मेंटली परेशानर करते हैं. हमें प्यार करना और बांटना सीखना औऱ सीखाना चाहिए.’

अब्दु रोजिक ने ट्रोल्स को कसकर सुनाया
अब्दु रोजिक ने ट्रोल्स को कसकर सुनाया और कहा कि बौनों का मजाक बनाने वालों को शर्म आनी चाहिए. ऐसे ही लोगों की वजह से मेरे जैसे बच्चों के पैरेंट्स अपने बच्चों को छिपाकर रखते हैं. लेकिन वह सभी का सम्मान करते हैं और इसी की उम्मीद भी करते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.