Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

हिना खान ने साड़ी का पल्लू गिराकर दिखाई बोल्ड अदाएं, वीडियो देख लोग बोले- शर्म नहीं आती?

छोटे पर्दे से लेकर रिएलिटी शोज और फिल्मों तक का सफर तय कर चुकीं हिना खान आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

हिना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनके पोस्ट आते ही वायरल हो जाते हैं। वहीं, हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में आ गया है। जिसमें वो साड़ी पहनती और मेकअप करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को जहां एक तरफ कई लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ट्रोल्स ने भी उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।


फोटोशूट के दौरान का है वीडियो
हिना खान ने कुछ समय पहले ही सिल्वर रंग की शिमरी साड़ी में एक फोटोशूट शेयर किया था। इस फोटोशूट के दौरान का एक वीडियो विरल भयानी के इंस्टाग्राम पर दिखाई दे रहा है। जिसमें हिना खान साड़ी का पल्लू हाथ में लिए हैं और मेकअप करवा रही हैं। इसके बाद वो पल्लू ठीक करती हैं और कैमरे के सामने पोज देने लगती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

ग्लैमरस और खूबसूरत
इस वीडियो में जाहिर तौर पर हिना खान बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। कई लोग तो उनकी बोल्ड अदाओं पर फिदा होते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ये आउटफिट पहनकर हिना खान ने बिग बॉस ओटीटी के घर में एंट्री ली थी। इससे पहले भी हिना अपने स्टाइल की वजह से चर्चाएं बटोर चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो पर मिल रही प्रतिक्रियाओं को देखें तो जहां एक तरफ हिना के फैंस पॉजिटिव कमेंट्स कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए हिना से पूछ डाला- ‘क्या शर्म नहीं आती?’ वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि वो हिना को इस अंदाज देखकर निराश हैं।

इस आर्टिकल को शेयर करें

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.