Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, फैमिली को लेकर टेंशन में Rubina Dilaik, बोलीं- घंटों तक उनसे बात नहीं हो पाई थी

Rubina Dilaik Family In Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने कहर बरपाया है. भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हो रहे हैं. एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की फैमिली भी हिमाचल प्रदेश में रहती हैं. रुबीना ने बताया कि कुछ समय के लिए उनका उनकी फैमिली से कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया था.

टेंशन में रुबीना दिलैक

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, रुबीना ने कहा, ‘टीवी पर जो विजुअल दिखाए जा रहे हैं वो डरावने हैं. कुछ दिन पहले जब वहां नेटवर्क नहीं थे तो मैं कई घंटों तक अपनी फैमिली से कॉन्टैक्ट नहीं कर पाई थी. मैं चिंता में थी. पर भगवान की कृपा है कि मैं अपने पेरेंट्स से बात कर पाई और वो ठीक हैं. हालांकि, उन्हें लेकर हमें चिंता हो रही है. ‘

रुबीना के कई रिश्तेदार भी शिमला में रहते हैं. वो भी अब रुबीना के पेरेंट्स के साथ रह रहे हैं.  इस बारे में बात करते हुए रुबीना ने कहा, ‘हमारा घर पहाड़ों में नीचे की तरफ है, जो कुछ प्रोटेक्शन देता है. लेकिन, लैंडस्लाइड का कोई भरोसा नहीं. सौभाग्य से, अब तक कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. मुझे उम्मीद है कि चीजें जल्द ही बेहतर हो जाएंगी.’

पीने के पानी की हुई कमी

 

इसके अलावा रुबीना ने कहा, ‘शिमला में पीने के पानी की कमी हो रही है. सरकार टैंकर्स के जरिए लोगों तक पानी पहुंचा रही है. वहां बहुत ज्यादा कंस्ट्रक्शन हो गया है. अब भारी बारिश की वजह से मिट्टी ढीली हो गई है. लोग अपने घरों को लेकर सचेत हैं और चिंतित हैं.’

बता दें कि रुबीना दिलैक अपने काम के चलते मुंबई में रहती हैं और अपनी फैमिली से मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश जाती रहती हैं. हाल ही में जब उनका मुंबई में एक्सीडेंट हुआ था तब उसके बाद वो कुछ समय बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश चली गई थीं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.